सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
छत्तीसगढ़ - पत्नी की अवैध संबंध के शक में शख्स की हत्या कर शव को जलाया , आरोपी गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - पत्नी की अवैध संबंध के शक में शख्स की हत्या कर शव को जलाया , आरोपी गिरफ्तार

85.50

गौरेला पेंड्रा मरवाही
मरवाही 24 जनवरी 2022 - अवैध संबंध बना हत्या की वजह पत्नी के साथ दूसरे शख्स को देखने के बाद पति अपना आपा खो दिया और शख्स की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव को भी जला दिया लेकिन चालाकी काम नहीं आई और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को थाना प्रभारी मरवाही को फोन से सूचना मिली ग्राम धनौरा के खैरबना नर्सरी जंगल में किसी व्यक्ति की अधजली लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर देखा तो मृतक का शव लगभग पूरी तरह जल चुका था जो प्रथम दृष्टया हत्या का था। मौके पर मृतक की पहचान हरीशचंद्र केवट पिता समारूलाल केवट उम्र 45 साल के रूप में मृतक के पुत्र ज्ञानेश केवट के द्वारा की गई।

पुलिस धारा 302 , 201 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई। मृतक के परिजनों से पुछताछ पर यह जानकारी मिली की हरीशचंद केवट का मेलजोल गांव के ही उदयभान की पत्नी से था, जिस संबंध में एक दो वर्ष पूर्व मृतक एवं आरोपी के मध्य विवाद भी हुआ था। इस बिंदु को केन्द्रित करते हुये तत्काल उदयभान सिंह उईके को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

पुछताछ में आरोपी उदयभान सिंह ने बताया कि हरीशचंद्र केवट को 21 तारीख को दोपहर करीब 12 बजे खैरबना नर्सरी में पत्नी के साथ देख लेने पर आक्रोशित होकर गमछे को गले में लपेटकर गला घोट कर हत्या कर दी। वहीं मृतक के शव को दिन में ही नदी किनारे गढ्ढे में छिपा दिया और रात को सुखी झाडी लकड़ी में रखकर आग लगा कर जला देना बताया। इस प्रकरण में आरोपी उदयभान सिंह उईके उम्र 36 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/