सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार , भारी मात्रा में गोआ शराब जप्त

   cgwebnews.in   

शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार , भारी मात्रा में गोआ शराब जप्त

35.53

रायपुर
रायपुर 22 जनवरी 2022 -  सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा टाटा एस वाहन में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रहीं है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी डी.डी. सुश्री योगिता खापर्डे को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए टाटा एस वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित कर डी.डी.नगर क्षेत्र के रायपुरा चौक सर्विस रोड़ हरिओम किराना दुकान पास पकड़ा गया। 

वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम कुलेश्वर यादव एवं संजय महतो होना बताए। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में शराब की पेटीयां रखा होना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा शराब परिवहन करने के संबध में उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गोवा ब्राण्ड का कुल 48 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 2,76,480/- रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी/04/एल एक्स/ 6785 जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 33/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/