मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
सक्ती पुलिस अनुविभाग में दहेज हत्या , नवविवाहिता को मिट्टी तेल डाल कर जिंदा जलाया

   cgwebnews.in   

सक्ती पुलिस अनुविभाग में दहेज हत्या , नवविवाहिता को मिट्टी तेल डाल कर जिंदा जलाया

91.69

सक्ती
सक्ती 16 जनवरी 2022 - SDOP कार्यालय सक्ती से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका राधा बाई यादव ग्राम हाथीमोड जिला कोरबा की शादी अप्रैल 2015 में ग्राम ढिमानी के धनेश्वर यादव के साथ हुआ था जिसे राधा बाई यादव के पति धनेश्वर यादव एवं उसकी सास मंगली बाई यादव दोनों मिलकर दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे।

दिनांक 01. 09.2021 को धनेश्वर यादव एवं मंगली बाई यादव के द्वारा राधा बाई यादव को अपने घर से पैसे लाने बोलने पर एवं राधा बाई यादव द्वारा पैसा लाने से मना करने पर धनेश्वचर यादव एवं मंगली यादव द्वारा राधा बाई यादव के उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया एवं कमरे में बंद कर दिया जिससे जल गई जिसका ईलाज दौरान डी.के.एस. हास्पीटल रायपुर में दिनांक 06.09.2021 को मृत्यु हो गई। 

मृत्यु पूर्व कार्यपालिक दण्डाधिकारी रायपुर द्वारा मृतिका का मरणासन कथन लिया गया था कथन में मृतिका द्वारा उसे उसके पति धनेश्वर यादव एवं सास मंगली बाई यादव द्वारा अपने ससुराल ढिमानी में दहेज के लिए मिट्टी तेल डालकर आग लगा देना बताई है। गोल बाजार रायपुर से मृतिका राधा बाई यादव पति धनेश्वर यादव उम्र 31 वर्ष साकिन ढिमानी की बिना नंबरी मर्ग डायरी प्राप्त होने पर नंबरी कर मर्ग जांच पर आरोपी पति धनेश्वर यादव एवं सास मंगली बाई यादव के विरु थाना मालखरीदा में धारा 302, 304बी 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

घटना की गंभीरता को मद्देनजर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव, अति पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने पर आज दिनांक 16.01.2022 को उप पुलिस अधीक्षक मो. तस्लीम आरिफ खान के नेतृत्व में उप निरी, नवीन पटेल चौकी प्रभारी अडभार, प्र.आर. पुष्पेन्द्र कंवर प्र.आर. दिलीप खलखो, आर. डिलेश्वर साहू आर राजेश धीरहे, आर. विनोद कटकवार, आर. उमेश सिदार, आर मोतीगोपाल, म.आर प्रतिभा मिरी के साथ आरोपी पति धनेश्वर यादव एवं सास मंगली बाई यादव के घर में दबिश देकर आरोपियों धनेश्वर यादव पिता ननकी दाउ यादव उम्र 28 वर्ष एवं मंगली बाई यादव पति ननकी दाउ यादव उम्र 63 वर्ष के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं उनके विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 16.01.2022 गिरफ्तार किया एवं ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक मो. तस्लीम आरिफ खान, निरी, विनोद मण्डावी, उप निरी, नवीन पटेल चौकी प्रभारी अडभार प्र.आर. पुष्पेन्द्र कंवर प्र आर दिलीप खलखो, आर. डिलेश्वर साहू आर राजेश धीरहे. आर विनोद कटकवार, आर उमेश सिदार, आर मोतीगोपाल, म आर प्रतिभा मिरी का सराहनीय योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/