आज देर शाम से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / पूर्व विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप , कहा भूपेश की प्रताड़ना के वजह से ही,, / मोदी से पहले योगी आएंगे छत्तीसगढ़ , इन तीन लोकसभा में करेंगे विशाल आमसभा / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज , बढ़ते कोरोना संकट पर होगी चर्चा

   cgwebnews.in   

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज , बढ़ते कोरोना संकट पर होगी चर्चा

39.76

नई दिल्ली
नई दिल्ली 13 जनवरी 2022 - देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को देश से सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। सभी मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह बैठक शाम 03 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत होगी। गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,47,417 नए मामले आए और 84,825 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 11,17,531 है। देश में गुरुवार को बुधवार की तुलना में 52,697 ज़्यादा मामले आए हैं, गुरुवार को कोरोना वायरस के 1,94,720 मामले आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में COVID-19 स्थिति, स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी, वैक्सीनेशन अभियान और ओमिक्रोन वेरिएंट के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभावों का आकलन करने के लिए बीते सप्ताह भी एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कोविड के मामलों में वैश्विक उछाल पर भी विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी है। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जिला स्तर पर पर्याप्त स्वास्थ्य ढांचा सुनिश्चित करने की आवश्यकता के संबंध में अधिकारियों से राज्यों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा था।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में 15-18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान का विस्तार किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को "मिशन मोड" में किशोरों के लिए वैक्सीन अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य-विशिष्ट परिदृश्यों, सर्वोत्तम प्रयासों और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई जानी चाहिए।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/