छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से गिरी , एक युवक की मौके पर ही मौत / कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा , इस सीट से लड़ सकते है चुनाव / वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने BJP प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान , कही ऐसी बात की,, / छत्तीसगढ़ - कोर्ट ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को किया दोषमुक्त , 15 दिन थे जेल में , जाने क्या था मामला / पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रमक हुए सुरेंद्र दाऊ , गंभीर आरोप लगाते हुए दे दी सीधी चुनौती / जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / 
अवैध संबंध की शक ने ली एक और जान , पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार

   cgwebnews.in   

अवैध संबंध की शक ने ली एक और जान , पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार

82.56

उत्तर प्रदेश
कानपुर 26 दिसम्बर 2021 -  नौबस्ता में अवैध संबंधों के शक में रविवार को पति ने पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और भाग निकला। सुबह नींद से जागे बेटी ने मां को उठाने का प्रयास किया जब नहीं जागी तो रोने लगी शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों की सूचना पर नौबस्ता पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पूछताछ में बेटी ने रात में पिता का मां से झगड़ा होने की जानकारी दी।

मूलरूप से फतेहपुर खागा निवासी चांदनी (35) की शादी करीब आठ साल पहले नौबस्ता राजीव नगर निवासी पेंटर हैदर से हुई थी। उसके दो बच्चे छह वर्षीय बेटी साहिमा और दो वर्षीय बेटा हसन हैं। पूरा परिवार राजीव नगर के मकान में रहता है। रविवार सुबह साहिमा के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो चांदनी का शव पलंग पर पड़ा मिला। दोनों बच्चे रो रहे थे और पति गायब था। साहिमा और हसन शव को हिलाते हुए चांदनी को जगाने का प्रयास कर रहे थे।

लोगों ने कंट्रोल रूम के साथ ही बाबूपुरवा में रहने वाली बहन को जानकारी दी। जानकारी पाकर नौबस्ता इंस्पेक्टर अमित कुमार भड़ाना फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे छानबीन में महिला की दुपट्टे से गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पूछताछ में साहिमा ने बताया कि रात में पापा और अम्मी में झगड़ा हुआ था। 

बाबूपुरवा निवासी बहन का आरोप है कि हैदर चांदनी पर अवैध संबंध होने का शक करके आए दिन मार पीट करता था। इंस्पेक्टर अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि मृतका के गले में निशान मिले हैं बच्ची के बयान दर्ज करने के साथ ही फरार पति की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/