जांजगीर चाम्पा जिले में गहरी और खतरनाक शाजिश का पर्दाफाश , एक नाबालिग सहित 04 आरोपी गिरफ्तार / होटल में सट्टे के साथ जिस्म का कारोबार , ग्राहकों की डिमांड पर आती थी कॉलगर्ल , 09 गिरफ्तार / बड़ा हादसा - तेज रफ्तार ऑटो और JCB में टक्कर , हादसे में 07 लोगो की मौके पर ही मौत / पति के अवैध संबंध की जानकारी होने पर पत्नी बनी चंडी , की ऐसी खातिरदारी की पति पँहुच गया हॉस्पिटल / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई , मुठभेड़ मे 29 माओवादियों के मारे जाने की खबर / छत्तीसगढ़ - पुलिस देगी 05 लाख नगद इनाम और परमानेंट सरकारी नौकरी , बस करना होगा यह काम / छत्तीसगढ़ के इन 13 जिलों में बारिश की चेतावनी , तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना / जांजगीर चाम्पा - सांसद बनने के लिए मची होड़ , तीसरे दिन कमलेश ,शिव सहित 06 प्रत्यासियो ने जमा किया नामांकन / छत्तीसगढ़ - जान से मारने की धमकी देकर युवती से गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / 
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर , कार ने पैदल जा रहे लोगों को कुचला , तीन लोगों की मौके पर ही मौत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर , कार ने पैदल जा रहे लोगों को कुचला , तीन लोगों की मौके पर ही मौत

73.64

बिलासपुर
बिलासपुर 26 दिसम्बर 2021 -  बिलासपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में UP के तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। 

घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। TI फैजुल शाह को शनिवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि सिरगिट्‌टी के अभिलाषा परिसर में तेज रफ्तार कार ने कुछ युवकों को टक्कर मार दी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चार युवक मौके पर खून से लथपथ पड़े थे। वहीं कार भी सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। दो युवक कार के पहिए के नीचे बदहवास पड़े थे और उनकी मौत हो गई थी। एक की इलाज के दौरान हुई मौत इधर, पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को CIMS में भर्ती कराया गया है। 

सभी युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे और यहां वाहन चलाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार घटना अभिलाषा परिसर के अंदर की है। तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे चार युवकों को रौंद दिया था। इस हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी थी। आरोपी चालक व उसके साथी क्षतिग्रस्त कार को और गंभीर रूप से घायल युवकों को छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने कार CG 10 AC 8777 के मालिक की जानकारी निकाल उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

हादसे में उत्तरप्रदेश के खरखा जिले के रहने वाले बीरेश कुमार सिंह (45), मनोज कुमार सिंह (35) और रमेश (35) की मौत हुई है। रमेश मथुरा जिले का रहने वाला था। वहीं सुमित सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सुमित सिंह घटना में मारे गए मनोज सिंह का भाई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/