छत्तीसगढ़ - दोस्त के घर डिनर पर जाना दंपति को पड़ा भारी , पति को बेहोश कर लूट ली पत्नी की इज्जत / छत्तीसगढ़ - 24 अप्रैल बुधवार से दो दिनों तक बंद रहेगी शराब की दुकानें , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब / BJP प्रत्याशी के रोड शो में पाकिटमारो का धावा , नेता और पत्रकार सहित दर्जनों लोगों का जेब साफ / बड़ी खबर - कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे भाजपा में शामिल , प्रत्याशी के घर के बाहर कांग्रेसी कर रहे है भारी हंगामा / छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , पुलिसकर्मी रोकते रह गए और तीन बाइकर्स कर गए,, / PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी , दीपक बैज बोले अबकी बार दूर से ही नमस्कार.. / PM मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा , सक्ती सहित इन लोकसभा में करेंगे आमसभा , देखे पूरा शेड्यूल / सक्ती - यशवंत के फेसबुक पोस्ट पर दिनेश ने ली चुटकी , यशवंत को बताया कांग्रेस प्रताड़ित भविष्यवक्ता / OYO हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 09 युवतियां और 14 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / 
छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती , जल्द करे आवेदन क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तारीख है

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती , जल्द करे आवेदन क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तारीख है

88.96

रायपुर
रायपुर 04 दिसम्बर 2021 -  महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के रिक्त 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों और दिव्यांगजनों के लिए भी पद आरक्षित है। खुली सीधी भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समतुल्य उपाधि रखने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। परिसीमित सीधी भर्ती के लिए केवल विभाग में 10 वर्षों से सतत् कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही आवेदन के लिए पात्र होंगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया 3 दिसम्बर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसम्बर 2021 को रात 11.59 बजे तक व्यापम की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदकों को 50 रूपए शुल्क के साथ 31 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022 तक त्रुटि सुधार का समय दिया गया है। परीक्षा 23 जनवरी 2022, रविवार को दो पाली में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक खुली सीधी भर्ती और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परिसीमित सीधी भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन होगा। विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/