शर्मसार हुआ मामा-भांजी का रिश्ता , कलयुगी मामा ने नाबालिग भांजी को खेत में बनाया हवस का शिकार / PM मोदी का सक्ती में होगा विशाल आमसभा , प्रशासनिक स्तर पर आयोजन की तैयारी शुरू / जांजगीर चाम्पा जिले में गहरी और खतरनाक शाजिश का पर्दाफाश , एक नाबालिग सहित 04 आरोपी गिरफ्तार / होटल में सट्टे के साथ जिस्म का कारोबार , ग्राहकों की डिमांड पर आती थी कॉलगर्ल , 09 गिरफ्तार / बड़ा हादसा - तेज रफ्तार ऑटो और JCB में टक्कर , हादसे में 07 लोगो की मौके पर ही मौत / पति के अवैध संबंध की जानकारी होने पर पत्नी बनी चंडी , की ऐसी खातिरदारी की पति पँहुच गया हॉस्पिटल / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई , मुठभेड़ मे 29 माओवादियों के मारे जाने की खबर / छत्तीसगढ़ - पुलिस देगी 05 लाख नगद इनाम और परमानेंट सरकारी नौकरी , बस करना होगा यह काम / छत्तीसगढ़ के इन 13 जिलों में बारिश की चेतावनी , तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना / 
एक माँ की शर्मनाक करतूत , प्रेमी के सामने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के कपड़े उतार कर करती थी गंदा काम , CCTV में कैद हुआ कारनामा

   cgwebnews.in   

एक माँ की शर्मनाक करतूत , प्रेमी के सामने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के कपड़े उतार कर करती थी गंदा काम , CCTV में कैद हुआ कारनामा

26.88

उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद 30 नवम्बर 2021 - गाजियाबाद के कविनगर में महिला द्वारा प्रेमी से अश्लील वीडियो कॉल करने और उसके सामने 13 वर्षीय बेटी को भी निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। पत्नी पर शक के चलते पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए तो उनमें पत्नी का कारनामा कैद हो गया। बेटी से पूछने पर उसने भी मां की करतूत बताई तो पति ने कविनगर थाने में तहरीर दी। 

पति ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर देह व्यापार करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट , अश्लीलता व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

कविनगर में रहने वाले युवक का कहना है कि उनकी पत्नी के दुर्गापुरी शाहदरा निवासी कैब चालक अमित उर्फ अनुज से संबंध हैं। जब वह घर पर नहीं होते, तब अमित उनकी पत्नी से मिलने आता है। अमित उनकी पत्नी से देह व्यापार भी कराता है, जिसके चलते तमाम लोगों का उनके घर पर आना-जाना रहता है। 

बेटे व पड़ोसी ने उन्हें पत्नी के कारनामों के बारे में बताया तो उन्हें शक हुआ। जिसके चलते उन्होंने घर में चोरी-छिपे सीसीटीवी कैमरे लगवा दिया। कुछ दिन रुक कर जब कैमरों की फुटेज चेक की गई तो पत्नी प्रेमी अमित के साथ अश्लील वीडियो कॉल करते हुए कैद मिली। युवक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में उनकी 13 वर्षीय बेटी भी र्निवस्त्र दिखी। पूछने पर बेटी ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में कैब चालक अंकल मम्मी से मिलने आते हैं। अंकल के सामने मां ने ही उसके कपड़े उतरवाए थे। जिसके बाद अंकल ने उसे गलत तरीके से छूते हुए अश्लीलता की थी। मां ने इसका जरा विरोध भी नहीं किया।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने विरोध किया तो पत्नी के प्रेमी अमित ने मैसेंजर पर उन्हें कॉल करके हत्या और झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। अमित ने कहा कि उनकी पत्नी से उसके लंबे समय से संबंध हैं। उनकी पत्नी अब उसकी हो चुकी है लिहाजा अपनी पत्नी को भूल जा। युवक का आरोप है कि जब उन्होंने पत्नी के मायके वालों से शिकायत की तो उन्होंने भी उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, हत्या कराने की धमकी देते हुए पत्नी 25 अक्टूबर को घर से चली गई।

इस मामले में SP सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है की पीड़ित ने सुबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज देते हुए कविनगर थाने में तहरीर दी थी। साथ ही बेटी ने भी बयान दिए हैं। उसी आधार पर महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।  
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/