छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
छत्तीसगढ़ - पहले दोस्ती , फिर प्यार और अब जेल , पढ़िए रियल लाईफ की रील वाली स्टोरी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - पहले दोस्ती , फिर प्यार और अब जेल , पढ़िए रियल लाईफ की रील वाली स्टोरी

51.77

कोरबा
कोरबा 25 नवम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ के कोरबा में मोहल्ले से शुरू हुई एक दोस्ती पहले प्यार में बदली और फिर थाने के लॉकअप पहुंच कर खत्म हो गई। युवक ने मोहल्ले की ही रहने वाली 17 साल की एक लड़की से शादी की बात कही। उसे साथ लेकर अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने भगा दिया। इस पर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। पुलिस को पता चला तो वह भी पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लड़की को छोड़ युवक भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाली 17 साल की लड़की मंगलवार को लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। इस पर परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने तलाश शुरू की तो गुरुवार के दिन लड़की को रेलवे स्टेशन पर देखे जाने की जानकारी मिली जब पुलिस पहुंची तो लड़की के साथ एक लड़का था। वह पुलिस को देखते ही लड़की को छोड़ भाग निकला।

पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि लड़का सुफल दास (22) उसके मोहल्ले में ही रहता है। दोनों के बीच करीब एक माह से दोस्ती थी। सुफल ने उसे शादी का झांसा दिया और साथ चलने की बात कही। उसकी बातों में आकर लड़की घर से निकल गई। इस पर पुलिस ने दबिश देकर सुफल को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि लड़की को लेकर घर गया था, लेकिन परिजनों ने डांट कर भगा दिया। इसके चलते वह उसे बाहर ले जा रहा था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/