सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
पहले माँ ने एक साल की मासूम को लटकाया फंदे पर फिर खुद लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

पहले माँ ने एक साल की मासूम को लटकाया फंदे पर फिर खुद लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी

53.91

मध्य प्रदेश
अलीराजपुर 25 नवम्बर 2021 - जोबट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय एक विवाहिता ने पहले अपनी एक साल की बेटी को फंदे पर लटकाया, इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पति जब घर लौटा तो दोनों को फंदे पर लटका देख बदहवास हो गया। उसने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। खुदकुशी का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।

जोबट थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि घटना 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भील खेड़ी की है। बुधवार को यहां 23 वर्षीय महिला रंगिता पति राकेश अपनी 1 साल की बेटी वर्षा के साथ घर पर थी। इस दौरान पति राकेश जोबट में मजदूरी करने गया था। सास सब्जियां बेचने के लिए बाजार गई थी। शाम करीब 6 बजे राकेश घर लौटा तो उसे पत्नी और बेटी के शव घर के भीतर फंदे पर लटके मिले।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम यहां पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सोलंकी के अनुसार फिलहाल खुदकुशी का कारण सामने नहीं आ सका है। स्वजन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम के बाद स्वजन को शव सौंप दिए गए हैं।

घटना से गांव में मातम पसरा है महिला द्वारा आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया, यह कोई भी ग्रामीण नहीं समझ पा रहा है। उसका पति भी बार-बार यही कह रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया। कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। घर में सब कुछ ठीक चल रहा था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/