छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , वार्ड पंच की दिनदहाड़े हत्या , ग्रामीणों के सामने दिया गया वारदात को अंजाम

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , वार्ड पंच की दिनदहाड़े हत्या , ग्रामीणों के सामने दिया गया वारदात को अंजाम

79.78

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 20 नवम्बर 2021- जांजगीर चाम्पा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है , यहां पुरानी रंजीश और जमीन विवाद को लेकर बीच बस्ती में वार्ड के पंच की फरसा मारकर हत्या कर दी गयी है , घटना के बाद आरोपी बड़ी ही आसानी से मौके से फरार हो गये , वही गांव में बस्ती के बीच हुए इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पूरी घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुसमा का है बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 11 के पंच भागवत साहू का गांव में ही रहने वाले सुनील केंवट और सोहित केंवट के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था , शनिवार की दोपहर भागवत साहू गांव की ओर से लौट रहा था , तभी बीच रास्तें में दो लोगों ने उसका रास्ता रोक कर विवाद शुरू कर दिया गांव के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आरोपियों ने वार्ड पंच भागवत साहू पर फरसे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर बीच बस्ती में ही उसकी हत्या कर दी।

फरसा के हमले से गंभीर रूप से जख्मी भागवत साहू मौके पर ही लहूलुहान हालत में गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई दिनदहाड़े हुए इस हत्या की वारदात से डरे सहमें ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी , सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गयी है।

शिवरीनारायण पुलिस सहित एसडीओपी निकोलस खलखो घटना स्थल पर पहुंच गए है और ग्रामीणों से इस जघन्य हत्या की जानकारी ली जा रही है पुलिस ने घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है वही गांव के बीच दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद से आरोपी फरार बताये जा रहे है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/