जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को डी ए और बोनस की सौगात , राज्य के 16 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों को होगा लाभ

   cgwebnews.in   

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को डी ए और बोनस की सौगात , राज्य के 16 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों को होगा लाभ

55.87

रायपुर
रायपुर 19 नवम्बर 2021 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को आज प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने विद्युत कर्मियों के मंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही उनकी उच्च कार्यदक्षता को प्रोत्साहित करने के लिये 9 हजार रूपये बोनस अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में विद्युत विकास के लिये उठाए गए कदमों के लिये मुख्यमंत्री का आभार जताया। 

पॉवर कंपनी में चार हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, साढ़े तीन हजार से अधिक पदोन्नति के लिये उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने अनुकंपा नियुक्ति व भू-विस्थापितों को नौकरी देने के लिये भी धन्यवाद ज्ञापित किया। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद ने बताया कि पहले बिजलीकर्मियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, वह अब तीन प्रतिशत बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। इसकी गणना एक जुलाई 2021 से की जाएगी। पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को बोनस तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप को कार्यदक्षता बनाए रखने अनुग्रह राशि मिलेगी। इससे लगभग 15.8 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा। बोनस अनुग्रह राशि की गणना लेखा वर्ष 2020-21 की वास्तविक वेतन परिलब्धियों के अनुपातिक रूप से की जायेगी। भुगतान हेतु न्यूनतम सेवा की गणना बोनस अधिनियम 1965 के संगत प्रावधानों के अनुरूप होगी। बोनस अनुग्रह राशि संबंधी आदेश जारी होने पर पॉवर कंपनीज के अधिकारियों कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/