छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / 
रक्तदान करने वालो को जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ में कही भी मिलेगा निःशुल्क रक्त - स्वास्थ्य मन्त्री

   cgwebnews.in   

रक्तदान करने वालो को जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ में कही भी मिलेगा निःशुल्क रक्त - स्वास्थ्य मन्त्री

57.56

रायपुर
रायपुर 10 नवम्बर 2021 - स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति व छत्तीसगढ़ राज्य रक्त संचरण परिषद की साधारण सभा की बैठक ली। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम और राज्य रक्त संचरण परिषद के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्‍तीसगढ़ में स्थापित सभी ब्लड-बैंकों की पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए जरूरतमंदों तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं संचालक नीरज बंसोड़ ने बताया कि प्रदेश में अभी 95 ब्लड बैंक संचालित हैं। इनमें से 31 शासकीय अस्पतालों में और 64 निजी क्षेत्र में हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष दो लाख 55 हजार यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। शासकीय और निजी दोनों क्षेत्रों के ब्लड बैंकों के माध्यम से सालाना दो लाख से अधिक यूनिट रक्त का संग्रहण किया जा रहा है। इन ब्लड-बैंकों की रोजाना संग्रहण क्षमता 18 हजार 050 यूनिट है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके लोगों को जरूरत पड़ने पर प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नाको द्वारा स्वीकृत बजट का अनुमोदन भी किया गया। सिंहदेव ने राज्य एड्स नियंत्रण समिति तथा राज्य रक्त संचरण परिषद को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार आबंटित बजट का पूर्ण उपयोग करने कहा।

मीटिंग में संचालक चिकित्सा शिक्षा डा. विष्णु दत्त , राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डा. एसके बिंझवार , खाद्य एवं औषधि नियंत्रक के डी कुंजाम , डा. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के पैथोलाजी विभागाध्यक्ष डा. अरविंद नेरल , माडल ब्लड-बैंक के प्रभारी डा. विजय कापसे , इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के प्रभारी अधिकारी डा. धर्मवीर बघेल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/