छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से गिरी , एक युवक की मौके पर ही मौत / कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा , इस सीट से लड़ सकते है चुनाव / वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने BJP प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान , कही ऐसी बात की,, / छत्तीसगढ़ - कोर्ट ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को किया दोषमुक्त , 15 दिन थे जेल में , जाने क्या था मामला / पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रमक हुए सुरेंद्र दाऊ , गंभीर आरोप लगाते हुए दे दी सीधी चुनौती / जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / 
पूर्व विधायक को उम्रकैद की सजा , अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला , इस मामले में थे आरोपी

   cgwebnews.in   

पूर्व विधायक को उम्रकैद की सजा , अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला , इस मामले में थे आरोपी

14.98

उत्तर प्रदेश
बदायूँ 30 अक्टूबर 2021 - छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर को कोर्ट ने उम्रकैद समेत 30 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनायी है। योगेंद्र सागर बिसौली से भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के पिता हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं प्रीति सागर के पति हैं। एडीजे नौ अखिलेश कुमार की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस फैसले के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी मदनलाल राजपूत के मुताबिक मामले में घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता की ओर से बिल्सी थाने में दर्ज कराई गई थी। इसमें उल्लेख किया कि 23 अप्रैल 2008 को उसकी पुत्री जो बिल्सी के एक डिग्री कालेज की छात्रा है, वह समाजशास्त्र के तृतीय पाली में परीक्षा देने गयी थी लेकिन परीक्षा देकर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस मामले में पीड़िता की गुमशुदगी दर्ज हुई। बाद में वादी ने एक और प्रार्थना पत्र थाने में दिया जिसमें उल्लेख किया  कि अब उसे जानकारी मिली है कि उसकी पुत्री को बिल्सी के तेजेंद्र सागर, मीनू शर्मा अपहरण करके ले गये हैं। 

इस मामले में 16 मई 2008 को पुलिस ने पीड़िता को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से बरामद किया। बयान के आधार पर सीबीसीआईडी ने 28 अक्टूबर 2008 को मामले में एफआर लगा दी। एफआर के बाद पीड़िता के पिता ने प्रोस्टेट दाखिल किया। मामला परिवाद के रूप में  न्यायालय में चला, जिसमें 18 अगस्त 2009 को तेजेंद्र सागर, नीरज शर्मा उर्फ मीनू शर्मा और योगेंद्र सागर को कोर्ट ने तलब किया। 29 जुलाई 2010 को योगेंद्र सागर को इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिला। इसके बाद पत्रावली अलग कर दी गयी। तेजेंद्र सागर और मीनू शर्मा को इस मामले में पहले ही सजा हो चुकी है। योगेंद्र सागर का मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कक्ष संख्या नौ की कोर्ट में चला। कोर्ट ने योगेन्द्र सागर को दोषी पाते हुये आजीवन कारावास समेत 30 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनायी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/