10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / 
छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार ध्यान दे , इस जिले में 175 पदों पर होनी है नियुक्ति , ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार ध्यान दे , इस जिले में 175 पदों पर होनी है नियुक्ति , ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

13.52

कांकेर
कांकेर 28 अक्टूबर 2021 -  कांकेर जिले के विभिन्न विभागों में जिला संवर्ग के तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक को छोड़कर) के सहायक ग्रेड-03 एवं चतुर्थ श्रेणी के भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जिले के स्थानीय निवासियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। 

कलेक्टर कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्व विभाग, जिला कोषालय, शिक्षा विभाग, खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी इत्यादि विभागों में सहायक ग्रेड-03 के 24 पद एवं भृत्य के 175 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा। 

कांकेर जिले के पात्र एवं इच्छुक निवासी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर 01 नवम्बर से 23 नवम्बर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर द्वारा सहायक ग्रेड-03 के पदों पर भर्ती के लिए 02 जनवरी 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 11.45 बजे से दोपहर 02 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 नवम्बर तक निर्धारित है। परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क तृतीय श्रेणी (सहायक ग्रेड-03) व चतुर्थ श्रेणी (भृत्य) हेतु पृथक-पृथक शुल्क जमा करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रूपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजनों के लिए 200 रूपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। उक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र एवं नियम व शर्तें का विस्तृत विवरण विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, जगदलपुर बस्तर संभाग का वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in तथा कार्यालय कलेक्टर कांकेर के वेबसाईट www.kanker.gov.in एवं सूचना पटल पर भी उपलब्ध है। 

आवेदक द्वारा 01 नवम्बर से ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं, पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से प्रेषित किये जाने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/