छत्तीसगढ़ में मॉब लींचिंग?? , छेड़छाड़ करने पर भीड़ ने पीट-पीट कर युवक को उतारा मौत के घाट / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस में रहकर हमेशा अपमानित होना पड़ा , पूर्व महापौर ने कांग्रेस पर लगाया सनसनीखेज आरोप / छत्तीसगढ़ - बुधवार 17 अप्रैल को बंद रहेगी शराब की सभी दुकानें , नही मिलेगी शराब की एक भी बून्द , आदेश जारी / छत्तीसगढ़ - पत्नी नही कर पाई पति की डिमांड पूरी तो पति ने नाबालिग को बना लिया रखैल , पत्नी पँहुची थाने / छत्तीसगढ़ - 10वी और 12वी बोर्ड के नतीजों की तारीख का ऐलान , इस दिन जारी होगा रिजल्ट / कोरबा से पूरी जा रही डॉल्फिन बस हादसे का शिकार , ड्राइवर की मौके पर ही मौत , कई यात्री घायल / छत्तीसगढ़ - सटोरियों को छोड़ने के लिए 03 लाख की रिश्वत मांगना प्रधान आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड / स्कूली बच्चों को नहीं मिलेगी गर्मी छुट्टी?? , इतने समय तक खुले रहेंगे सभी स्कूल / अच्छे नंबर से पास कराने का झांसा देकर ट्यूशन टीचर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , शिक्षक गिरफ्तार / 
छत्तीसगढ़ - दंपत्ति की हत्या की गुत्थी सुलझी , 10 आरोपी गिरफ्तार , इस वजह से की थी हत्या

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - दंपत्ति की हत्या की गुत्थी सुलझी , 10 आरोपी गिरफ्तार , इस वजह से की थी हत्या

35.54

दंतेवाडा
दंतेवाड़ा 26 अक्टूबर 2021 - दंतेवाड़ा जिले के मुरकी गांव में दंपती की हत्या की पहेली को पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या में शामिल 10 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुरकी गांव निवासी इन सभी आरोपियों ने गांव के डबरी के पास कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर पति-पत्नी की हत्या की थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि रामा ने एक कार्यक्रम के दौरान टंगिया लेकर उन्हें दौड़ाया था। सू 

17 अक्टूबर को 55 वर्षीय रामा ओयाम और 45 वर्षीय उसकी पत्नी मासे ओयाम का शव गांव की डबरी के पास मिला था। परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 24 अक्टूबर को पुलिस को पता चला कि रामा का विवाद गांव के लोगों से ही हुआ था। इसके बाद ही उसकी और उसकी पत्नी की हत्या हुई है।

पुलिस ने गांव के 10 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 16 अक्टूबर को गांव में नवाखाई त्योहार मनाया जा रहा था। उस दौरान गांव के लोग नाच, गाना में व्यस्त थे। सभी नाचते-गाते राम ओयाम के घर गए थे। तभी रामा ने ग्रामीणों को टंगिया लेकर मारने के लिए दौड़ाया था। आरोपियों ने 17 अक्टूबर को वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था, जब रामा ओयाम और उसकी पत्नी मासे गांव से पटेलपारा की ओर जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे वहां पर पहले से ही मौजूद थे। मौका मिलते ही सभी ने मिलकर पहले रामा और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। सभी ने मिलकर पहले दोनों के सिर पर टंगिया से वार किया था। फिर चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी थी। दंपती की हत्या में मुरकी के रहने वाले सोमारू मंडावी, रमेश मंडावी, सुरेश ओयाम, लक्ष्मण ओयाम, सुखनाथ कोहरामी, फागु कोर्राम, जयराम मुचाकी, पांडू उर्फ माहरु, सुखराम मिडियामी व जोगा शामिल थे। पुलिस के सामने सभी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/