छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
चीन में फिर फैला कोरोना का संक्रमण , फ्लाइट व स्कूल बंद , फिर घर में कैद हुए लोग

   cgwebnews.in   

चीन में फिर फैला कोरोना का संक्रमण , फ्लाइट व स्कूल बंद , फिर घर में कैद हुए लोग

31.99

देश विदेश
चीन 22 अक्टूबर 2021 - भारत में जहां 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगाए जाने की सफलता की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस के जन्मदाता देश चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है और लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण कके मामलों ने नई चिंता बढ़ा दी है। 

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चीन सरकार ने भी सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। चीन में कई घरेलू व वैश्विक उड़ानें रद्द की जा रही हैं, साथ ही स्कूल बंद कर दिए गए हैं। चीन के कुछ शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण चीन से फैला था। ऐसे में चीन ने एक बार फिर दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है।

चीन के उत्तर और उत्तर पश्चिमी शहरों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थानीय प्रशासन इस प्रकोप के लिए यात्रियों को जिम्मेदार मान रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। जिन इलाकों में संक्रमण ज्यादा फैला है, वहां पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया गया है।

चीन के लांझोउ क्षेत्र के लोगों से कहा गया है कि वे अपने घर से बाहर न निकलें। बाहर आने वालों को भी कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने को कहा जा रहा है। बढ़ते मामलों के कारण शीआन और लान्झू क्षेत्रों में 60 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 

मंगोलियाई क्षेत्र में बढ़ते मामलों की वजह से कोयले का आयात भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि अभी चीन में 24 घंटे में केवल 13 मामले सामने आए हैं, लेकिन सरकार ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। रूस, अमेरिका और ब्रिटेन में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है, जिससे एक बार लोगों में दहशत है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/