चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
इंसान के शरीर में सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट , डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता

   cgwebnews.in   

इंसान के शरीर में सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट , डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता

31.90

देश विदेश
अमेरिका 20 अक्टूबर 2021 - वैज्ञानिकों को मानव शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांस करने में बड़ी सफलता मिली है। तमाम परीक्षणों के बाद अब डॉक्टरों ने बताया कि कि मानव शरीर में सुअर की किडनी सुचारू रूप से काम कर रही है और ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा है। यह बड़ी सफलता अमेरिकी डॉक्टरर्स को मिली है, जिससे अब मानव शरीर में ट्रांसप्लांट करने के लिए मानव अंगों की कमी को दूर किया जा सकता है। 

ऐसा पहली बार संभव हुआ है जब मानव शरीर में किसी दूसरे प्राणी की किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। हालांकि इससे पहले भी ऐसे कई प्रयोग किए गए हैं लेकिन शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र बाहरी अंगों को स्वीकार नहीं करता है और ट्रांसप्लांट सफल नहीं हो पाता है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब सुअर की किडनी को मानव शरीर में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है और शरीर ने भी सफलतापूर्णक ग्रहण कर लिया है।

इस पूरी परीक्षण प्रक्रिया में न्यू यॉर्क सिटी में एनवाईयू लैंगन हेल्थ में एक सुअर पर परीक्षण किया गया और उसके जीन को सबसे पहले बदला गया, ताकि मानव शरीर सुअर के अंग को खारिज नहीं करें। इसके बाद सुअर की किडनी को एक ब्रैन डेड मरीज में ट्रांसप्लांट कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि ब्रैन डेड मरीज की किडनी ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया था और परिवार के सदस्यों ने भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम को हटाने से पहले परीक्षण की अनुमति दे दी थी।

डॉक्टरों ने बताया कि 3 दिन तक सुअर की किडनी को मानव शरीर की रक्त वाहिकाओं से जोड़कर रखा गया था और जब सफल परिणाम दिखे तो किडनी को ट्रांसप्लांट कर दिया गया। अमेरिका में यूनाइटेड नेटवर्क फॉर ऑर्गन शेयरिंग के मुताबिक फिलहाल दुनियाभर में 107000 लोग ऑर्गन ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे हैं और इसमें भी करीब 90 हजार ऐसे लोग हैं, जो सिर्फ किडनी ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं। एक किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए औसतन करीब 3 से 5 साल का इंतजार करना पड़ता है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/