छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / 
मेला देख कर घर लौट रही दो नाबालिग बहनों के साथ 10 युवकों ने किया रेप

   cgwebnews.in   

मेला देख कर घर लौट रही दो नाबालिग बहनों के साथ 10 युवकों ने किया रेप

95.51

झारखंड
गुमला 18 अक्टूबर 2021 - झारखंड के गुमला जिले के गुरदारी थानाक्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ 10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां अपने भाई के साथ दशहरा मेला देखकर घर वापस लौट रही थी. रास्ते में जगंल में युवकों ने भाई को मारपीट कर भगा दिया और दोनों लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिक पीड़िता जोभीपाठ में दशहरा मेला देखने अपने भाई के साथ बीते शुक्रवार को गयी थी. मेला देखने के बाद दोनों अपने 19 वर्षीय भाई के साथ शाम 7 बजे घर के रवाना हुईं. रास्ते में ऊपर लोदा और चांपाकोना के बीच अचानक पीछे से 10 युवक पहुंचे और दोनों लड़कियों को कब्जे में लिया. युवकों ने भाई को मारपीट कर भगा दिया. इसके बाद 10 युवकों ने दोनों नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. उधर, जान बचाकर भागे भाई ने गांव पहुंचते ही इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन समेत ग्रामीण जंगल की ओर चल पड़े. इसी बीच ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी लड़कियों को छोड़कर मौके से भाग निकले. जिसके बाद परिजन संग पीड़ित लड़कियां थाना पहुंची और अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कराया. पुलिस के समक्ष अपने बयान में पीड़िताओं ने बताया कि आरोपियों द्वारा उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया. इस दौरान चीखने- चिल्लाने पर उनके साथ मारपीट भी की गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/