मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
ड्रग्स मामला - अदानी के पोर्ट पर नहीं उतरेगा पाकिस्तान , अफगानिस्तान और ईरान का कार्गो

   cgwebnews.in   

ड्रग्स मामला - अदानी के पोर्ट पर नहीं उतरेगा पाकिस्तान , अफगानिस्तान और ईरान का कार्गो

49.56

नई दिल्ली
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2021 - अदानी के बंदरगाह 15 नवंबर के बाद से अपने टर्मिनल पर ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले कार्गो को नहीं संभालेंगे। गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर ड्रग का मामला सामने आने के बाद अदानी पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक्स ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि 15 नवंबर से APSEZ ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले EXIM कंटेनरीकृत कार्गो को नहीं संभालेगा। यह सलाह APSEZ द्वारा संचालित सभी टर्मिनलों और किसी भी APSEZ बंदरगाह पर तीसरे पक्ष के टर्मिनलों सहित अगली सूचना तक लागू रहेगी। कंपनी ने ये फैसला मुंद्रा पोर्ट में भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी के बाद लिया है।

13 सितंबर को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर अदानी समूह द्वारा संचालित दो कंटेनरों से करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। यह खेप अफगानिस्तान से आई थी, जो अफीम के सबसे बड़े अवैध उत्पादकों में से एक है। इस हेरोइन को जंबो बैग में छुपाया गया था और कहा गया था कि इसमें असंसाधित टैल्क पाउडर था। इसे बैग की निचली परतों में रखा गया था और फिर ऊपर से टैल्क पत्थर भरे गए थे। सीमा शुल्क विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय के संयुक्त अभियान के दौरान जब्त की गई हेरोइन की कीमत करीब 20,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस मामले के बाद NIA ने इसकी जांच शुरु की और देश भर में छापेमारी की। जिसमें अफगान और उज्बेकिस्तान नागरिकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उधर, नशीली दवाओं की बरामदगी को लेकर व्यापक आलोचना के बाद, अदानी समूह ने कहा था कि उसके पास कंटेनरों की निगरानी और जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। अदानी समूह ने कहा था कि देश भर में कोई भी बंदरगाह ऑपरेटर, कंटेनर की जांच नहीं कर सकता है। उनकी भूमिका बंदरगाह चलाने तक ही सीमित है। APSEZ एक बंदरगाह ऑपरेटर है जो शिपिंग लाइनों को सेवाएं प्रदान करता है। बंदरगाह पर टर्मिनलों से गुजरने वाले कंटेनरों या लाखों टन कार्गो की जांच करने का हमारे पास कोई पुलिसिंग अधिकार नहीं है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/