सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
नदी में पलटी सैकड़ों यात्रियों से भरी नाव , पानी से बाहर निकाले गए 51 शव , 69 लोग अभी भी लापता

   cgwebnews.in   

नदी में पलटी सैकड़ों यात्रियों से भरी नाव , पानी से बाहर निकाले गए 51 शव , 69 लोग अभी भी लापता

68.51

देश विदेश
कांगो 10 अक्टूबर 2021 - डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of Congo) में नाव के पलटने से 100 से ज्यादा लोग मारे गए या लापता हो गए हैं. प्रांतीय अधिकारियों ने कहा कि ये हादसा कांगो नदी (Congo river) में हुआ. इसके चलते नाव में सवार 100 से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए. समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला (Mongala) के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो (Nestor Magbado) ने बताया कि 51 शवों को निकाल लिया गया है. जबकि नाव पर सवार 69 अन्य लोग अभी भी लापता हैं. उन्होंने बताया कि इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित भी बचे हैं.

इससे पहले, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 15 फरवरी को एक नाव के पलटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी. ये हादसा भी कांगो नदी में ही हुआ. नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण नाव डूब गई. देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया था कि इस नाव पर 700 लोग सवार थे. उन्होंने बताया था कि ये हादसा देश के माई-नोमडबे (Mai-Ndombe) प्रांत में हुआ. नाव एक दिन पहले किनहासा प्रांत से मबनडाका के लिए रवाना हुई थी. माई-नोमडबे प्रांत के लोंगगोला इकोती गांव के पास पहुंचने पर ये नाव डूब गई.

मंत्री ने बताया कि नाव के डूबने की असल वजह क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना था. इस पर अधिक भार भी लोड किया गया था, जो हादसे की वजह बना. मबिकायी ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही इस घटना में जिम्मेदार लोगों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की. इससे पहले भी कांगो में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं. जनवरी में भी नाव हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोगों का कुछ पता नहीं चला था. सूत्रों ने बताया था कि ये हादसा क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठने की वजह से हुआ था.

लंबी दूरी की यात्रा के लिए एकमात्र रास्ता कांगो नदी
खतरनाक नाव हादसे कांगो में आम बात हैं. दरअसल, देशभर में सड़कों का बुरा हाल है, इस कारण लोग नाव के जरिए यात्रा करने को तवज्जो देते हैं. हालांकि इस वजह से नाव पर अधिक संख्या में लोग सवार हो जाते हैं. वहीं, नाविकों द्वारा अधिक भार भी लोड कर दिया जाता है. ये सभी कारण नाव हादसों की वजह बन जाते हैं. कांगो के निवासियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा का एकमात्र जरिया कांगो नदी है. गौरतलब है कि कांगो की अर्थव्यवस्था काफी खराब है और इसलिए सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक ध्यान नहीं दे पाती है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/