स्कूली बच्चों को नहीं मिलेगी गर्मी छुट्टी?? , इतने समय तक खुले रहेंगे सभी स्कूल / अच्छे नंबर से पास कराने का झांसा देकर ट्यूशन टीचर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , शिक्षक गिरफ्तार / बड़ी खबर - यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से गिरी , 05 यात्रियों की मौत और 38 घायल , रेस्क्यू जारी / जांजगीर चाम्पा - सरकारी देशी शराब दुकान का सेल्समैन शरद कुमार कंवर और राजकुमार गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - साली की शादी के बाद परेशान रहने लगा जीजा , हताश होकर उठाया यह आत्मघाती कदम / यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज , पुलिस कर रही है मामले की जाँच / मौलाना 14 साल की नाबालिग के साथ करता था रेप , प्रेग्नेंट होने पर खिला दी एबॉर्शन की दवा , हालत नाजुक  / 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी , सैलरी 92 हजार प्रतिमाह , जल्द करे आवेदन / महिलाओं के अंडरगारमेंट्स के बाद अब पुरुषों के कच्छे-बनियान हो रहे है चोरी , CCTV में कैद हुआ चड्डी चोर / 
छत्तीसगढ़ - दोस्त की माँ के साथ था डॉक्टर का अवैध संबंध , दोस्त ने हत्या कर रची ऐसी शाजिस जिससे पुलिस भी खा गई धोखा

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - दोस्त की माँ के साथ था डॉक्टर का अवैध संबंध , दोस्त ने हत्या कर रची ऐसी शाजिस जिससे पुलिस भी खा गई धोखा

47.58

रायपुर
रायपुर 28 सितम्बर 2021 - रायपुर शहर के गंज थाना इलाके में बीते बुधवार की शाम MP के एक डॉक्टर के खुदकुशी मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। घटना संदीप होटल के कमरे में हुई थी। तब ये बात सामने आई थी कि फोन पर पत्नी से झगड़ा होने की वजह से डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है, पर ये पूरी कहानी झूठी निकली है। ये कहानी दरअसल डॉक्टर के साथ कमरे में रह रहे उसके दोस्त ने ही पुलिस को सुनाई थी।

परिवार के लोगों ने भी विवाद होने की बात कबूली थी, इसलिए सबने यकीन भी किया, मगर अब इस केस में बड़ा खुलासा हुआ है। डॉक्टर का दोस्त ही उसका कातिल निकला। गला दबाकर उसी ने जान ली और लाश को फंदे से लटकाया था। आरोपी ने बताया कि उसने पूरी वारदात को डॉक्टर के उसकी मां से अवैध संबंध होने के कारण अंजाम दिया

21 सितंबर को मध्यप्रदेश के उमरिया के रहने वाले डॉक्टर जितेंद्र विश्वकर्मा (34) ने अपने दोस्त अनूपपुर निवासी अजय निषाद के साथ रायपुर आकर होटल संदीप में कमरा लिया था। मध्यप्रदेश से आए इन दोनों युवकों ने होटल वालों को रायपुर शॉपिंग के लिए आना बताया था। गुरुवार को पुलिस को जितेंद्र के खुदकुशी कर लेने की खबर मिली थी। जब टीम जांच के लिए आई तो दोस्त अजय ने बताया था कि वो खाने का पार्सल लेने नीचे गया था। जितेंद्र का दिनभर अपनी पत्नी से झगड़ा हो रहा था फोन पर जब वो लौटा तो जितेंद्र ने कमरे में तोड़-फोड़कर फांसी लगा ली। इस केस में अब जब पुलिस के हाथ शॉर्ट पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट लगी तो पूरा मामला पलट गया।

शॉर्ट पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में जितेंद्र की मौत गला दबाने से होने का जिक्र था। ये भी लिखा था कि मौत के बाद उसे फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने पहले ही शक के आधार पर जितेंद्र के दोस्त को MP लौटने से रोक रखा था। हालांकि, इस बीच जितेंद्र का शव परिजन को दे दिया गया था। अजय का झूठ बेपर्दा हो चुका था। अब उसने पूछताछ में बेहद हैरान करने वाली बातें पुलिस को बताईं। उसने बताया कि वो जितेंद्र की हत्या करने की प्लानिंग से ही उसे यहां लेकर आया था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों के परिवारों के बीच भी घरेलू संबंध थे।

मगर इस घरेलू संबंध में एक अवैध संबंध भी पनप उठा। 34 साल के डॉक्टर जितेंद्र का आरोपी अजय की अधेड़ मां से रिश्ता था। दोनों के बीच बीते कई महीनों से संबंध था। इस बात की खबर अजय को लग गई। दोस्त ने मां को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा ये जानकार उसने उसकी हत्या करने की ठान ली। जितेंद्र पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी से नहीं बनती थी। इसी अनबन को अजय ने अपनी हत्या की प्लानिंग और सुसाइड की झूठी कहानी का आधार बना लिया। शॉपिंग करने के बहाने वो जितेंद्र को रायपुर ले आया। जितेंद्र के परिवार और पुलिस को पत्नी से अनबन को सुसाइड कर लेने की वजह बताकर कहानी पुलिस को सुना दी थी।

रायपुर के होटल संदीप के कमरा नंबर 302 में अजय और डॉ. जितेंद्र रुके हुए थे। अब अजय को IPC की धारा 302 के तहत ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अजय ने बताया है कि जब कमरे में हत्या करने की नीयत से अजय ने डॉ. जितेंद्र पर हमला किया तो जितेंद्र ने विरोध किया था। दोनों के बीच झड़प की वजह से कमरे में सारा सामान बिखर गया। आइने का बड़ा कांच टूट गया था। जितेंद्र के शरीर पर इसी वजह से जख्म के निशान थे। शुरूआत में अजय ने पुलिस से कह दिया था कि पत्नी से हुए झगड़े की वजह से जितेंद्र ने कमरे में खुद ही तोड़-फोड़कर करके सुसाइड कर लिया था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/