छत्तीसगढ़ - सटोरियों को छोड़ने के लिए 03 लाख की रिश्वत मांगना प्रधान आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड / स्कूली बच्चों को नहीं मिलेगी गर्मी छुट्टी?? , इतने समय तक खुले रहेंगे सभी स्कूल / अच्छे नंबर से पास कराने का झांसा देकर ट्यूशन टीचर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , शिक्षक गिरफ्तार / बड़ी खबर - यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से गिरी , 05 यात्रियों की मौत और 38 घायल , रेस्क्यू जारी / जांजगीर चाम्पा - सरकारी देशी शराब दुकान का सेल्समैन शरद कुमार कंवर और राजकुमार गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - साली की शादी के बाद परेशान रहने लगा जीजा , हताश होकर उठाया यह आत्मघाती कदम / यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज , पुलिस कर रही है मामले की जाँच / मौलाना 14 साल की नाबालिग के साथ करता था रेप , प्रेग्नेंट होने पर खिला दी एबॉर्शन की दवा , हालत नाजुक  / 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी , सैलरी 92 हजार प्रतिमाह , जल्द करे आवेदन / 
नवपदस्थ जिला CEO प्रियंका मैडम ने पंचायत सचिवों को सजा भी दिया और माफी भी , नए नियम की किया शुरुआत

   cgwebnews.in   

नवपदस्थ जिला CEO प्रियंका मैडम ने पंचायत सचिवों को सजा भी दिया और माफी भी , नए नियम की किया शुरुआत

25.58

धमतरी
धमतरी 22 सितम्बर 2021 - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं उच्च कार्यालयों के निर्देशों की अवहेलना करने के वाले तीन पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। 

उक्त सभी निलंबित सचिवों को बहाल करते हुए उनके विरूद्ध आरोपों की पुष्टि होने पर वेतन-वृद्धि रोके जाने का आदेश जिला पंचायत की सी.ई.ओ. ने दिया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत नगरी की ग्राम पंचायत बोड़रा में पदस्थ पंचायत सचिव सुश्री अनिता कश्यप का निलंबन किया गया था, जिस पर बहाल करते हुए ग्राम पंचायत मोदे में उन्हें पदस्थ किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि उक्त सचिव के विरूद्ध आरोपों की पुष्टि होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 5(क)(दो) के तहत संचयी प्रभाव से एतद् द्वारा दो वेतन-वृद्धि रोकी जाती है। 

इसी तरह जनपद पंचायत कुरूद की ग्राम पंचायत दरबा के निलंबित सचिव ज्ञानेन्द्र चंद्राकर को बहाल करते हुए उन्हें ग्राम पंचायत कुहकुहा में पदस्थ किया गया है। उनके विरूद्ध आरोपों की पुष्टि होने पर उनकी भी दो वेतन-वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जिला पंचायत की सी.ई.ओ. ने जारी किया है। 

इसके अलावा जनपद पंचायत मगरलोड की ग्राम पंचायत बोरसी (राजपुर) के निलंबित सचिव नूरेन्द्र निषाद को बहाल किया गया है। उनकी भी एक वेतन-वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जिला पंचायत के सी.ई.ओ. ने जारी किया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/