छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही / कुख्यात चिन्ना पाण्डेय एक साल के लिए तड़ीपार , सक्ती , जांजगीर और कोरबा सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश / छत्तीसगढ़ - भारी वाहन की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे गंभीर रूप से घायल / साली को दिल दे बैठा जीजा , जीजा के प्यार में साली भी हुई पागल , जब साले को हुई खबर तब,, / छत्तीसगढ़ - प्रदेश संयुक्त महामंत्री रघुवीर सिंह 06 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित , आदेश जारी / बड़ी खबर - भाषण के दौरान मंच पर बेहोश होकर कर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , मचा हड़कंप / 
बड़ी खबर , एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की खुदकुशी , अलग अलग कमरे में मिली लाश

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की खुदकुशी , अलग अलग कमरे में मिली लाश

34.83

देश
बैंगलुरु 18 सितम्बर 2021 - बेंगलुरू में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि सभी ने आत्महत्या की है। खास बात यह भी है कि घर से 2 साल की बच्ची बेहोश हालत में मिली। पुलिस का कहना है कि बच्ची भूख के कारण रो-रोकर बेहोश हो गई। मासूम का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची चार दिन से भूखी है। पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार रात मिली। शुरुआत जांच में शव चार-पांच दिन पुराने लग रहे हैं। मृतकों में 9 माह का बच्चा भी शामिल है। शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले हैं। घटनाक्रम मगदी रोड के थिगलरापाल्या में चेतन सर्कल क्रॉस पर स्थित घर का है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संजीव एम पाटिल के मुताबिक, सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू हो गई है। घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थे। घटना का पता शुक्रवार को तब चला जब घर का मालिक वापस लौटा। मकान मालिक एक स्थानीय समाचार पत्र में पत्रकार के रूप में काम करता है। जब परिवार ने फोन नहीं उठाया तो वह उनसे मिलने आया था।

दिल्ली बुराड़ी आत्महत्या केस ने देश को हिला दिया था

बेंगलुरु पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। हालांकि आत्महत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा रहा है। सामूहिक आत्महत्या की बात सामने आती है दिल्ली बुराड़ी केस की यादें ताजा हो जाती हैं। 1 जुलाई 2018 की घटना से राजधानी दिल्ली हिल गई थी। यहां बुराड़ी इलाके में एक परिवार के 11 सदस्यों के आत्महत्या कर ली थी। मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। 10 लोगों के शव घर में बने लोहे के जाल से लटके मिले और एक का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पता चला कि अंधविश्वास के चलते आत्महत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई थी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/