जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / 
छत्तीसगढ़ - स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर रेप , दो दिनों तक आरोपी के कब्जे में रही छात्रा

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर रेप , दो दिनों तक आरोपी के कब्जे में रही छात्रा

20.61

जशपुर
जशपुर 17 सितम्बर 2021 - जशपुर जिले के दुलदुला थानाक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना 15 सितंबर को थाने में दी थी. ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री 13 सितंबर को स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी. उस दिन वह स्कूल भी गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

छात्रा के पिता ने रायडीह निवासी अमरदीप केरकेट्‌टा पर अपहरण की शंका जाहिर की थी. पुलिस ने अमरदीप केरकेट्‌टा का मोबाइल नंबर पता कर नंबर से लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि अमरदीप का मोबाइल सिग्नल ग्राम बम्हनी में बता रहा है।

इस पर पुलिस ने बम्हनी में दबिश देकर अमरदीप केरकेट्‌टा 21 वर्ष का पत कर उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने छात्रा को भी बरामद कर लिया है. थाने में छात्रा से पुलिस ने जब पूरी घटना पूछी तो उसने बताया कि आरोपी अमरदीप कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उसने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया था. वह उसके बहकावे में आकर उसके साथ चली गई. छात्रा ने भी उसके साथ हुए दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की. जिस पर पुलिस ने आरोपी अमरदीप 21 वर्ष को अपहरण व अनाचार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/