छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
पुलिस अफसर पर रेप का आरोप , रिश्तेदार के साथ महिला पहुंची थाने और बोली गर्भ निरोधक दवाएं खिलाकर जबरन कराया गर्भपात

   cgwebnews.in   

पुलिस अफसर पर रेप का आरोप , रिश्तेदार के साथ महिला पहुंची थाने और बोली गर्भ निरोधक दवाएं खिलाकर जबरन कराया गर्भपात

46.53

उत्तर प्रदेश
कानपुर 13 सितम्बर 2021 - कानपुर के जनपद मिर्जापुर की रहने वाली एक महिला ने अपने रिश्तेदार टी आई (पुलिस अफसर) पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. उत्पीड़न से त्रस्त महिला ने 112 नंबर पर फोन किया और गंगा नदी में छलांग लगा दी।

मौके पर पहुंची पीआरवी ने महिला को बचा लिया. महिला की तहरीर पर पुलिस ने टीएसआई और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गोताखोरों की मदद से बचाई गई महिला ने टीएसआई गिरजा शंकर तिवारी पर आरोप लगाया कि उसने कुंभ मेले में ड्यूटी के दौरान उसका शारीरिक शोषण किया. आरोपी रिश्तेदार टीएसआई ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार उससे बलात्कार किया. महिला ने बताया कि आरोपी टीएसआई रिश्ते में फूफा लगता है. महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि इस बलात्कार के कारण से वह गर्भवती भी हो गई थी. तब आरोपी ने उसे गर्भ निरोधक दवाएं खिलाकर गर्भपात करा दिया. इसके बाद 10 सितंबर को आरोपी ने उसे किसी काम से कानपुर बुलाया. फिर आरोपी उसे चकेरी मोड़ स्थित कमरे में ले गया. यहां उसने अपने बेटे के साथ मिलकर मारपीट की।

आरोपी टीएसआई की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने जाजमऊ गंगापुल पहुंचकर गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. लेकिन गोताखोरों की मदद से पीड़िता को बचा लिया गया. इस मामले में थाना चकेरी में महिला की तहरीर पर टीएसआई गिरजा शंकर तिवारी और उसके बेटे अमित तिवारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/