BJP प्रत्याशी के रोड शो में पाकिटमारो का धावा , नेता और पत्रकार सहित दर्जनों लोगों का जेब साफ / बड़ी खबर - कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे भाजपा में शामिल , प्रत्याशी के घर के बाहर कांग्रेसी कर रहे है भारी हंगामा / छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , पुलिसकर्मी रोकते रह गए और तीन बाइकर्स कर गए,, / PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी , दीपक बैज बोले अबकी बार दूर से ही नमस्कार.. / PM मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा , सक्ती सहित इन लोकसभा में करेंगे आमसभा , देखे पूरा शेड्यूल / सक्ती - यशवंत के फेसबुक पोस्ट पर दिनेश ने ली चुटकी , यशवंत को बताया कांग्रेस प्रताड़ित भविष्यवक्ता / OYO हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 09 युवतियां और 14 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने मोपेड सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौके पर ही मौत / गर्लफ्रैंड नही होने का ताना मारना युवक को पड़ा भारी , नाराज दोस्त ने कर दिया यह कांड / 
खाखी हुई दागदार , थानेदार ने युवती को शादी का झाँसा देकर बनाया शारीरिक संबंध उसके बाद झाड़ा पल्ला

   cgwebnews.in   

खाखी हुई दागदार , थानेदार ने युवती को शादी का झाँसा देकर बनाया शारीरिक संबंध उसके बाद झाड़ा पल्ला

74.63

झारखंड
रांची 11 सितम्बर 2021 - झारखंड के रांची में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्पेशल ब्रांच में पदस्थ दारोगा पर युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. युवती की शिकायत के आधार पर रांची के जगन्नाथपुर थाने में दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दारोगा को सस्पेंड भी कर दिया गया है. दरअसल, स्पेशल ब्रांच में पदस्थ दारोगा गुंदीप कुमार पर हटिया के चांदनी चौक की रहने वाली युवती ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है. युवती का आरोप है कि दारोगा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

युवती ने शिकायत में बताया कि गुंदीप झारखंड पुलिस मुख्यालय में कार्यरत है. पिछले साल फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी. 17 अगस्त 2020 को गुंदीप ने युवती को धुर्वा डैम बुलाया और अपने प्यार का इजहार किया. इसके बाद 19 सितंबर को गुंदीप ने उसे मिलने के लिए फिर हटिया बुलाया और बाइक पर बैठाकर घुमाने के बहाने रांची के एक होटल में ले गया. यहां गुंदीप ने जबरन युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने बताया कि जब उसने शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया तो गुंदीप ने उसे शादी करने का भरोसा दिया और कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है. गुंदीप ने कहा, उसका एक बड़ा भाई है जिसकी शादी के बाद वह भी शादी कर लेगा. इसके बाद गुंदीप लगातार युवती से मिलने लगा. युवती का आरोप है कि गुंदीप ने अलग अलग जगहों पर उससे शारीरिक संबंध बनाए. गुंदीप उससे शादी का वादा करता रहा. जब युवती ने गुंदीप से शादी करने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा।

युवती के मुताबिक, गुंदीप ने कुछ दिन बाद उससे दूरी बना ली. एक दिन जब कह शादी की बात को लेकर गुंदीप से मिलने के लिए पुलिस मुख्यालय गई, तो उसने कहा कि उसके मां बाप इस शादी को लेकर तैयार नहीं है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता. पीड़िता का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/