छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , प्रधान पाठक ने नदी में कूद कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , प्रधान पाठक ने नदी में कूद कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात

61.53

बेमेतरा
बेमेतरा 10 सितम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शिवनाथ नदी में कूदकर जान देने वाले प्रधान पाठक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। उनका शव बहते हुए सिमगा तक पहुंच गया था। खुदकुशी करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसमें सिर्फ मर्जी से जान देने की बात लिखी गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने टेमरी गांव से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बाइक खड़ी मिली। तलाशी लेने के दौरान एक डायरी बरामद हुई, जिससे पता चला कि नदी में कूदने वाले सुदर्शन प्रसाद कोसरिसा (55) ग्राम बेलारी में प्रधान पाठक थे।

बेमेतरा थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश अवधिया ने बताया कि नदी में बहाव तेज होने के कारण काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था। गुरुवार को सिमगा क्षेत्र में शव होने की जानकारी मछुआरों से मिली थी। इसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। TI अवधिया ने बताया कि बाइक से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें प्रधान पाइक ने खुदकुशी के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। साथ ही किसी को कोई तकलीफ हुई हो तो उसके लिए माफी भी मांगी है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/