छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / 
छत्तीसगढ़ बन गया ठग गढ़ , इनके जाल में ना फँसना , अगर फँस गए तो हो जाओगे कंगाल

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ बन गया ठग गढ़ , इनके जाल में ना फँसना , अगर फँस गए तो हो जाओगे कंगाल

18.50

बिलासपुर
बिलासपुर 04 सितम्बर 2021 - बिलासपुर पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. दरअसल 72 साल के असीम बेग ने पिछले दिनों इन्ही शातिर गिरोह के मैट्रोमॉनियल साइट के जरिये लिव इन के लिए विधवा महिला की तलाश की थी। 

साइट के जरिये असीम बेग को एक कथित तौर पर अंजू यादव का नंबर दिया गया और बताया गया कि वो 62 साल की है, जो टेलीकॉम डिपार्टमेंट से रिटायर हुई है। हालांकि जो महिला को 62 साल की विधवा अंजू यादव बताकर असीम बेग से मिलाया गया, वो 19 साल की पूजा थी। 

काफी दिनों तक बातचीत के बाद पूजा ने लिव इऩ में साथ रहने की बात कहने लगी, लेकिन जिस दिन वो बिल्हा से बिलासपुर आने की बात, उसी रात उसने अचानकर फोन कर कहा कि वो जबलपुर जा रही है, क्योंकि उसके मामा की तबीयत खराब है। फिर पैसे नहीं होने की बात कहकर पूजा ने असीम से करीब डेढ़ लाख रूपये जमा करा लिये और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। इस मामले में असीम ने शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर जांच के बाद पुलिस ने तीन महिला सहित पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक शिकायत में साइबर क्राइम का शुरू से ही संदेह था, लिहाजा जांच भी उसी आधार पर शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले मैट्रिमोनियल साइट का पता लगाया। पुलिस को तहकीकात में मालूम पड़ा कि साइट पर सुंदर महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर शादी का प्रस्ताव देकर धोखाधड़ी किया जाता है। 

यह साइट ऑनलाइन एवं अखबार के माध्यम से शादी के विज्ञापन देने वालों को टारगेट करता था। दरअसल शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो मेट्रोमॉनियल साइट के जरिये महिला के संपर्क में आया था, लिहाजा पुलिस ने रिवाज और इंडियन कल्चर मैंट्रीमोनियल साइट का पता लगाया। 

असीम बेग ने बताया था कि अखबार के विज्ञापन के माध्यम से मैरिज ब्यूरो से सम्पर्क कर बात शुरु हुई थी। इस साइट ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 08 हजार 05 सौ रुपए लेकर एक महिला से बात करायी थी जिसने खुद को अंजू यादव बताया और लिव इन रिलेशन पर राजी हो गई और फिर अचानक से रिश्तेदार की तबीयत का बहान बताकर असीम बेग से 120,500 रूपये ठग लिये।

पुलिस ने इस मामले में मनीष , अजय कुमार साहू , संगीता यादव , पूजा कोरी और रोशनी मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। 

प्रकरण में लोगों से पूछताछ एवं तकनीकि साक्ष्य के माध्यम से रिवाज मैरिज ब्यूरो के संचालक मनीष उर्फ मालिकराम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अजय साहू ,संगीता यादव, पूजा कोरी, रोशनी मानिकपुरी, मिलकर रजिस्ट्रेशन के लिए असिम बेग को 8500 रू का रजिस्ट्रेसन व काउन्सलिग फिस बोलकर जमा करा लिए और पूजा यादव अपने आप को अंजू बताकर बातों में फसाकर मामा बिमार हो गये ,जबलपुर आ गये बोलकर अलग-अलग बहाने परेशानी बताकर प्रार्थी से अलग-अलग किस्तो में रकम की ठगी करना बताये आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल, सिम, सीपीयू, लेपटाप, रजि, एवं नगदी रकम 55000 रू को पृथक-पृथक आरोपीयों से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। 

पूछताछ पर पता चला कि आरोपीयों के द्वारा बुजूर्ग व्यक्ति एवं रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को अपने जाल में फसाकर रकम की ठगी करते थे दस्तावेज अवलोकन पर कई बुजुर्ग व्यक्ति के नाम मिले है जिसकी जांच की जा रही है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/