छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / 
छत्तीसगढ़ - ससुर और बहू की प्रेम कहानी का दुःखद अंत , प्रेम प्रसंग उजागर होने के बाद दोनों ने उठाया यह कदम

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - ससुर और बहू की प्रेम कहानी का दुःखद अंत , प्रेम प्रसंग उजागर होने के बाद दोनों ने उठाया यह कदम

74.66

बिलासपुर
बिलासपुर 04 सितम्बर 2021 -  चकरभाठा थाना अंतर्गत कनेरी गांव में एक पेड़ पर ससुर और उसकी बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद ग्रामीणों इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने लाश को पेड़ से उतार कर पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिसके मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। इस कारण से ससुर और उसकी बहू बीते चार महीने से अपने गांव से लापता चल रहे थे।

परिजनों ने कहा शर्म के मारे ऐसा उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक, खेलू राम केवट (50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता (35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलू किसान था और इसी गांव में खेती करता था। उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था। इनकी प्रेम कहानी का परिवार वालों में फैल गया। इसलिए दोनों ने घर से फरार होने का निर्णय किया। मार्च में एक दिन ससुर-बहू घर से लापता हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों का पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने कहा कि उनके रिश्ते का पता चलने के बाद परिवार में भी बहुत तनाव की स्थिति हुई। दोनों को समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर भाग निकले। परिजनों और पुलिस बहरहाल, यह मान रही है कि शर्म और आत्मग्लानि की वजह से दोनों ने खुदखुशी कर ली होगी।

गीता के 2 बच्चे तो खेलू के पांच बच्चे

चकरभाठा पुलिस के अनुसार गीता के 2 छोटे -छोटे बच्चे है। गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। वह खेतों में मजदूरी का कार्य करता है। खेलू भी खेती किसानी का कार्य करता था उसके 5 बच्चे है कई वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार खेलू अपने भतीजे के परिवार की मदद करता रहता था इसी दौरान उसका गीता से प्रेम संबंध बना।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/