एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / 
छत्तीसगढ़ - सैलून की आड़ में चल रहे 17 अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा , संदिग्ध हालत में पाए गए लड़के और लड़कियां

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - सैलून की आड़ में चल रहे 17 अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा , संदिग्ध हालत में पाए गए लड़के और लड़कियां

65.84

दुर्ग
दुर्ग 03 सितंबर 2021 - गुरुवार की देर रात दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉल , होटल व पॉश कॉलोनियों में अचानक दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने सैलून की आड़ में चल रहे 17 अवैध स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की है। इन स्पा सेंटरों में बाहर से युवतियां बुलाकर उनसे मसाज कराया जा रहा था।

दरसअल दुर्ग पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि, भिलाई के मॉल, सैलून व कुछ स्थानों पर अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने एडिशन एसपी संजय ध्रुव को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 17 स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कुछ स्पा सेंटर बंद थे, लेकिन इसके बाद भी अंदर के कमरों में लड़के लड़कियां संदिग्ध हालत में पाए गए। 

लड़कियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, बाहर से गेट लॉक करके अंदर में चोरी छुपे स्पा चलाया जाता था। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के पीछे गुप्त रास्तों से कुछ युवतियां फरार होने में कामयाब रही। पुलिस ने ऐसे बंद पड़े 7 स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है। साथ ही उनके संचालकों को थाने में उपस्थित होने को भी कहा है।

इन स्पा सेंटर पर की गई कार्रवाई

भिलाई के नेहरू नगर के एसेंस स्पा सूर्या मॉल, सेंस स्पा सूर्या मॉल, सेंसेशन स्पा सूर्या मॉल, ओरा थाई स्पा सूर्या मॉल, अवनी ट्रू स्पा सूर्या मॉल, ब्लू एलासा स्पा सूर्या मॉल,अंगम स्पा जुनवानी रोड , लक्सी स्पा जुनवानी रोड, ली स्पा जुनवानी रोड, स्वादिका स्पा सुपेला, जारा स्पा सुपेला, हमर स्पा जुनवानी, लग्जरी स्पा जुनवानी, राजश्री स्पा नेहरू नगर, रोज स्पा होटल सूर्या, जैस्मिन स्पा फ्लोरेट होटल, एलीट स्पा सुपेला शामिल है।

सोर्स - NPG
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/