सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
राहुल गांधी के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे अपने कामों का प्रेजेंटेशन , विधायक जुटाकर शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी

   cgwebnews.in   

राहुल गांधी के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे अपने कामों का प्रेजेंटेशन , विधायक जुटाकर शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी

32.54

रायपुर
रायपुर 01 सितम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी खींचतान और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। बघेल ने राजधानी रायपुर पहुंचते ही राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर पहुंचने के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने सीएम हाउस में बस्तर के विधायकों सहित पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं से चर्चा की कि अगर राहुल गांधी बस्तर जाते है तो उन्हें वहां राज्य सरकार की सफल योजनाओं के बारे में बताया जाए।

दिल्ली से लौटने के बाद सीएम बघेल ने उनके साथ लौटे सभी विधायकों को रायपुर में ही रोका और राहुल गांधी के दौरे को लेकर चर्चा भी की। इस बैठक में शामिल बस्तर क्षेत्र के विधायकों ने सीएम को सुझाव दिया कि पूर्व अध्यक्ष को क्षेत्र में की जा रही कॉफी और पपीते की खेती दिखाई जाए। 

इसके अलावा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाए। दौर में राहुल की आदिवासियों और किसानों से भी मुलाकात कराने की तैयारी की जा रही है। बैठक में सीएम ने सभी विधायकों से अपने क्षेत्रों में लौटकर गांधी के दौरे की तैयारियों में जुटने के भी निर्देश दिए हैं।

नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा की बीच दिल्ली आए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 50 से ज्यादा विधायकों की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसलिए बस्तर समेत अन्य क्षेत्र के विधायक चाहते हैं कि वे सभी राहुल गांधी से मिलकर एक बार अपनी बात उनके सामने रखें। विधायक राहुल गांधी के दौरे के दौरान भूपेश बघेल के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन में भी शामिल हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा अभी अंतिम रूप से फाइनल नहीं हुआ हैं। प्रदेश संगठन की तरफ से राहुल गांधी के दौरे को लेकर कोई कार्यक्रम भेजा नहीं गया है। उनके दौरे का कार्यक्रम पार्टी हाईकमान ही जारी करेगी। ऐसे में दौरा थोड़ा आगे पीछे होने की संभावना भी जताई जा रही है। गांधी के दौरे से पहले शीर्ष नेतृत्व कुछ वरिष्ठ नेताओं को रायपुर भी भेज सकता है।  

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सितंबर माह के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते है। कांग्रेस संगठन ने भी बस्तर समेत अन्य जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में जुट जाएं। सभी को साफ कहा गया है कि राहुल गांधी का दौरे को खास बनाना है इसलिए जो भी जरूरी काम हैं वह समय रहते ही पूरा कर लें।

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम बघेल ने कहा था कि राहुल गांधी अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे यहां आकर छत्तीसगढ़ मॉडल देखेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के जो विकास के कार्य हैं, उसे लेकर पूरे भारत में जाएंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/