सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
मशहूर एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज , कांग्रेस महिला पदाधिकारी ने थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज

   cgwebnews.in   

मशहूर एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज , कांग्रेस महिला पदाधिकारी ने थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज

62.56

बॉलीवुड
मुम्बई 01 सितम्बर 2021 - एक्ट्रेस पायल रोहतगी एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं. पायल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. जिसके बाद पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस महिला पदाधिकारी ने पायल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पायल रोहतगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू , इंदिरा गांधी और पूरे कांग्रेस परिवार के खिलाफ झूठा वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस वीडियो के कारण हिन्दू-मुस्लिम भाई-चारे में तनाव पैदा करने की कोशिश की गई. मामला सामने आने के बाद पुणे कांग्रेस कमेटी की जनरल सेक्रेटरी संगीता तिवारी ने पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पिछले साल भी पायल रोहतगी सुर्खियों में रही थीं जब उन्हें राजस्थान में पुलिस ने हिरासत में लिया था. पायल कई बार अपने सोशल मीडिया वीडियोज की वजह से मुश्किल में फंसी हैं. पायल रोहतगी कई बार कांग्रेस परिवार पर निशाना साध चुकी हैं. पायल के वीडियोज को लेकर काफी बवाल मचता है. पायल रोहतगी के इन्हीं विवादित कंटेंट की वजह से कई बार उनका सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है. मगर पायल को इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. पायल समय समय पर अपने मन की भड़ास सोशल मीडिया पर निकालती रहती हैं. पायल राजनीतिक विषयों पर अपनी बात बेबाकी से सोशल मीडिया पर रखती हैं. वे ट्रोलिंग से नहीं घबराती हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/