छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / 
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर 06 दिन बंद रहेगी मांस , मटन और मछली की दुकानें , आदेश जारी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर 06 दिन बंद रहेगी मांस , मटन और मछली की दुकानें , आदेश जारी

95.94

रायपुर
रायपुर 28 अगस्त 2021 - राजधानी रायपुर के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सितंबर माह में 6 दिन मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में शनिवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश का उल्लंघन कर दुकानें खोलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार 4 सितंबर को पर्युषण पर्व के प्रथम दिन,10 सितंबर को गणेश चतुर्थी,11 सितंबर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिन, 17 सितंबर को डोल ग्यारस, 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 21 सितंबर को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के पर्व के दिन मांस-मटन की बिक्री नहीं होगी।

नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के पालन में निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। सितंबर माह के उक्त दिनों में मांस-मटन की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

किसी भी दुकान में मांस-मटन के विक्रय पर मांस जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षक मांस/मटन के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का पालन तय करवाएंगे। सभी अधिकारी अपने संबंधित जोन क्षेत्रों के मटन बाजारों में सतत निगरानी रखेंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/