छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / 
जांजगीर चाम्पा जिले में दो सगी बहनों की हत्या की गुत्थी सुलझी , जमीन विवाद को लेकर सगे भाई व परिजनो ने ही मिलकर की थी हत्या

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में दो सगी बहनों की हत्या की गुत्थी सुलझी , जमीन विवाद को लेकर सगे भाई व परिजनो ने ही मिलकर की थी हत्या

33.76

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 28 अगस्त 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सनंदन कश्यप पिता राधेश्याम कश्यप उम्र 20 साल साकिन तेदुआ थाना नवागढ़ पुलिस को सूचित किया कि दिनांक 26 अगस्त 2021 को मा आपी बाई व बड़ी मां संतोषी बाई दोनो सुबह दादर खेत ग्राम सेमरा में खेती काम से गये थे जो शाम तक वापस नहीं आयें शाम को परिवार के साथ खोजने पर भी पता नहीं चला।

प्रार्थी की सूचना पर किसी अनहोनी की शंका पर तत्काल हमराह स्टाफ के साथ पुलिस बल घटना स्थल पहुँचा जँहा दादर खेत के आस पास खोजबीन करने पर संतोषी बाई व आपी बाई दोनों पति राधेश्याम कश्यप बीच खेत में पेट के बल मृत अवस्था में पड़ी थी।

मामले में तत्काल मौके पर ही देहाती मर्ग कायम किया गया शव का निरीक्षण करने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनो बहनो की हत्या कर देना पाये जाने से मौके पर ही धारा 302 भादवि का देहाती अपराध कायम किया गया तथा मृतिका के परिजनो से पूछताछ किया जो बताये कि दोनों मृतिका के भाई विनोद कश्यप सेमरा निवासी से कुछ सालो से भाई बटवारा को लेकर जमीन का विवाद चल रहा था जिस बात को लेकर कुछ दिन पूर्व विनोद एवं विनोद की पत्नी फगनीबाई दोनों के द्वारा संतोषी बाई व आपी बाई को जान से मार देने की धमकी दिये थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बी. एन. मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के द्वारा प्रकरण में आरोपी की तत्काल गिरफतारी के दिशा निर्देश पर SDOP जांजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद के कुशल मार्गदर्शन में संदेही विनोद कश्यप , फगनीबाई  एवं हेमंत कश्यप  को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया तो पूछताछ में विनोद कश्यप ने अपनी पत्नि फगनी बाई , बेटा हेमंत कश्यप के साथ मिलकर मृतिका संतोषी बाई व आपी बाई की हत्या जमीन विवाद को लेकर खेत के पानी में सिर को दबा कर हत्या करना स्वीकार किये।

औऱ बताये की संतोषी बाई , आपी बाई , विनोद कश्यप तीनो भाई बहन है संतोषी बाई का विवाह तेन्दुआ के राधेश्याम कश्यप के साथ हुआ था दोनो के कोई संतान नही होने से परिजनो के द्वारा छोटी बहन आपीबाई का विवाह भी राधेश्याम से ही करा दिये थे शादी के लगभग 15 साल बाद दोनो बहनो के द्वारा अपने भाई विनोद कश्यप से जमीन बटवारे की मांग की गई थी जिस पर विनोद कश्यप जमीन देने को राजी नहीं था।

न्यायालय आदेश से दोनो बहनो को लगभग 2 एकड जमीन मिला था जिस पर तीन साल से खेती किसानी कर रहे थे उसी जमीन पर मनमुटाव बना हुआ था दिनांक 26.08.2021 को जब दोनो बहने खेत पर काम कर रही थी आस पास के खेत मे कोई नही था तो आरोपी विनोद कश्यप , अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर दोनो बहनो को खेत के पानी मे सिर को दबा कर हत्या कर दिये।

आरोपीयो के मेमोरण्डम कथन के आधार आरोपी विनोद कश्यप पिता बरातू कश्यप उम्र 40 साल , फगनी बाई पति विनोद कश्यप उम्र 38 साल , हेमंत कश्यप पिता विनोद कश्यप उम्र 20 साल को आज दिनांक 28 अगस्त 2021 को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त विवेचना कार्यवाही मे निरीक्षक देवेश सिह राठौर थाना प्रभारी नवागढ के नेतृत्व मे उनि योगेश पटेल प्र.आर.सुशील बड़ा , आरक्षक गुनेश्वर साहू , आनंद किशारे सिह , राम सरकार कश्यप, शिव भोला कश्यप, विरेन्द्र सूर्यवंशी , रामदेव साहू , म. आर. सुमित्रा रात्रे श्वेता यादव का कार्य सराहनीय रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/