जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / 
आखिरकार 21 सालों के बाद छत्तीसगढ़ के रमाशंकर गुप्ता ने कटवाई अपनी दाढ़ी , क्यो लिया था प्रण जानिए वजह

   cgwebnews.in   

आखिरकार 21 सालों के बाद छत्तीसगढ़ के रमाशंकर गुप्ता ने कटवाई अपनी दाढ़ी , क्यो लिया था प्रण जानिए वजह

30.83

कोरिया
कोरिया 17 अगस्त 2021 - मनेंद्रगढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शहर के वयोवृद्ध नागरिक एवं आरटीआइ कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता ने जब वर्ष 1998 में मनेंद्रगढ़ को जिला नहीं बनाया गया तो इन्होंने हर स्तर पर ना सिर्फ जिला बनाओ संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन किया, बल्कि समय-समय पर अपने स्तर से हर प्रकार से शासन प्रशासन तक मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने के पक्ष को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद भी मनेंद्रगढ़ को जिला नहीं बनाया गया तो उन्होंने गांधी चौक में 2000 में यह घोषणा कि की जब तक मनेंद्रगढ़ को जिला घोषित नहीं किया जाता वह अपनी दाढ़ी को नहीं बनवाएंगे। इसी प्रण और प्रतिज्ञा को लेकर वे बीते कई साल से अपनी दाढी और मूंछ बढ़ाते रहे।

इसके अलावा उन्होंने शासन प्रशासन में होने वाले भ्रष्टाचार को भी हर स्तर पर जाकर खत्म करने का प्रयास किया। वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम पास किया। इसके बाद रामाशंकर गुप्ता आरटीआइ कार्यकर्ता बन गए और उन्होंने जिलेभर में होने वाले कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश किया। इसे लेकर उन पर कई बार जानलेवा हमला भी हुआ लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और लगातार भ्रष्टाचार और जिले को लेकर अपना आंदोलन चालू रखा।

इस बीच 15 अगस्त को जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा की तो सभी की निगाहें रमाशंकर गुप्ता पर आकर टिक गई। इसके बाद शहरवासियों ने उनसे दाढ़ी बनवाने का आग्रह किया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए उसी गांधी चौक पर आकर अपनी दाढ़ी बनवाई, जहां पर उन्होंने जिला बनने तक दाढ़ी नहीं बनवाने का संकल्प लिया था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/