भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / 
छत्तीसगढ़ की एक युवती ने इंस्टाग्राम में किये जा रहे लाईक और कमेंट्स के झाँसे आ कर गवाँ बैठी अपनी इज्जत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ की एक युवती ने इंस्टाग्राम में किये जा रहे लाईक और कमेंट्स के झाँसे आ कर गवाँ बैठी अपनी इज्जत

61.83

रायपुर
रायपुर 14 अगस्त 2021 - रायपुर शहर के डीडी नगर इलाके में एक 20 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। युवती के साथ ये घिनौनी हरकत किसी और ने नहीं बल्कि उसी के दोस्त ने कर दी। अब युवती के घर वालों ने घटना का खुलासा होने के बाद डीडी नगर पुलिस स्टेशन जाकर युवक के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मुखबिरों के जरिए आरोपी युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है अपने खिलाफ पुलिस में शिकायत की खबर पाकर युवक फरार हो गया है।

लड़की को अपनी बातों में फंसाकर रेप की घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम लक्ष्मण मननंदे है। चंगोराभाटा इलाके में रहने वाला लक्ष्मण एक कंपनी में नौकरी भी करता है। इसी इलाके में रहने वाली एक लड़की से इसने इंस्टाग्राम सोशल साइट पर दोस्ती की। पुलिस ने लड़की के बारे में जानकारी उजागर नहीं की है। इंस्टाग्राम पर युवक लड़की की तस्वीरों को लाइक किया करता था। हमेशा उसकी तारीफ में कमेंट किया करता था। साल 2020 के जनवरी महीने में एक ही मुहल्ले में रहने की वजह से इंस्टाग्राम पर दोस्त बन चुके युवक और युवती का आमना-सामना बाजार में हो गया।

इसके बाद युवक लगातार इंस्टाग्राम पर ही उससे चैटिंग किया करता था। कुछ ही महीनों बाद युवक ने वॉट्सअप नंबर मांगा और लड़की से बातें करने लगा। युवक ने युवती से कहा कि वो उससे प्यार करता है शादी भी करना चाहता है। लड़के की बातों में आकर लड़की उससे मिलने लगी। बीते 10 अगस्त को युवक लड़की को अपने घर पर लेकर आ गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। लड़की ने इसके बाद शादी के लिए बात की तो युवक भाग निकला। अब उसका कोई अता-पता नहीं। युवती ने घर आकर सारी बात मां को बताई और परिवार के लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/