पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / 
मशरूम की सब्जी खाने दो दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार , कई लोगो की हालत गंभीर , गांव में मचा हड़कंप

   cgwebnews.in   

मशरूम की सब्जी खाने दो दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार , कई लोगो की हालत गंभीर , गांव में मचा हड़कंप

76.61

मध्य प्रदेश
रीवा 12 अगस्त 2021-  रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछरहटा गांव में आज मशरूम की सब्जी खाने से तकरीबन दो दर्जन लोग बीमार हो गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि गांव के बच्चों ने जंगल में लगे बांस के पेड़ से मशरूम तोड़ा था, जिसके बाद उसकी सब्जी बनाई गई. सब्जी खाते ही लोग बीमार पड़ गए. बताया जा रहा है कि मशरूम की मसालेदार सब्जी खाने से दो दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई. उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

बीमार लोगों में सर्वाधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिन्होंने सब्जी खाई थी. हालांकि कुछ को छोड़ बाकी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. दरअसल शाहपुर थाने के बिछरहटा गांव में रहने वाले कुछ बच्चे जंगल से बांस के पेड़ में लगे मशरूम को तोड़कर घर लाए थे, जिसकी महिलाओं ने मसालेदार सब्जी बनाई थी. घर के सदस्यों के साथ आसपास के अन्य लोगों ने भी इस सब्जी का सेवन किया था।

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की दोपहर सब्जी खाने के बाद अचानक एक-एक करके उनकी हालत बिगड़ने लगी. सब्जी खाने वाले सभी लोगों को उल्टी व दस्त होने लगी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे. घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. शाम तक करीब दो दर्जन लोग इसके शिकार हो गए. हालत बिगड़ती देख रात में परिजन के द्वारा सभी को उपचार के लिए मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है. फूड प्वाइजनिंग की वजह से उनकी हालत खराब हुई है, जिसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की माने तो जंगलों में पाए जाने वाले कुछ मशरूम जहरीले होते हैं, जिनमें वैक्टीरिया पाए जाते हैं. इनका सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग की संभावना बढ़ जाती है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/