छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / 
जिला जेल के बैरक की दीवार ढही , हादसे में 21 बंदी घायल हाे गए जिसमें से दाे की हालत गंभीर है

   cgwebnews.in   

जिला जेल के बैरक की दीवार ढही , हादसे में 21 बंदी घायल हाे गए जिसमें से दाे की हालत गंभीर है

23.84

मध्य प्रदेश
भिंड 31 जुलाई 2021 - मध्यप्रदेश के भिंड जेल में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हाे गया जेल के जर्जर भवन की बैरक की दीवार ढहने से 21 बंदी घायल हाे गए, जिसमें से दाे की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी एवं आरआइ माैके पर पहुंच गए और घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 

हैरत की बात यह है कि जेल परिसर में रहते हुए भी जेलर तब पहुंचे जब एसपी एवं आरआइ वहां पहुंचकर पूरा मामला संभाल चुके थे। जेल में बंद अन्य बंदियाें काे दूसरी बैरकाें में शिफ्ट कर दिया गया है।

भिंंड जेल में बैरक नंबर सात के बंदियाें ने सुबह 5.20 बजे जेल प्रहरी काे सूचना दी कि बैरक का प्लास्टर गिर रहा है, दीवार गिर सकती है। इसी दाैरान बैरक की दीवार गिरना शुरू हाे गई। प्रहरी एवं अन्य जवानाें ने वहां से बंदियाें काे निकालना शुरू किया, लेकिन तब तक दीवार गिर गई। 

इस हादसे में 21 बंदियाें काे काफी चाेटे आई हैं, जिसमें से राेहित सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह भदाैरिया निवासी खडेरी का पुरा अटेल व उदय पुत्र कप्तान सिंह निवासी चादनी खाेड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बताया जाता है कि बैरक नंबर सात के अलावा बैरक नंबर दाे भी क्षतिग्रस्त हुई है। 

खास बात यह है कि जेल परिसर में निवास हाेने के बाद भी जेलर ओपी पांडे तुरंत घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। एसपी मनाेज कुमार एवं आरआइ रजनी गुर्जर ने जब घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे हालात काे संभाल लिया, तब जेलर माैके पर पहुंचे। गाैरतलब है कि भिंड जेल में आठ बैरक हैं, लेकिन यह भवन बहुत जर्जर हालत में है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/