कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से गिरी , एक युवक की मौके पर ही मौत / कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा , इस सीट से लड़ सकते है चुनाव / वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने BJP प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान , कही ऐसी बात की,, / छत्तीसगढ़ - कोर्ट ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को किया दोषमुक्त , 15 दिन थे जेल में , जाने क्या था मामला / पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रमक हुए सुरेंद्र दाऊ , गंभीर आरोप लगाते हुए दे दी सीधी चुनौती / जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / 
दुबई मे रह रहे पति ने भारत मे रहने वाली अपनी पत्नी की हत्या के लिए दी ऑन लाईन सुपारी , सुपारी किलर ने कर दी हत्या , मामले का ऐसे हुआ खुलासा

   cgwebnews.in   

दुबई मे रह रहे पति ने भारत मे रहने वाली अपनी पत्नी की हत्या के लिए दी ऑन लाईन सुपारी , सुपारी किलर ने कर दी हत्या , मामले का ऐसे हुआ खुलासा

37.79

उत्तर प्रदेश
गोरखपुर 29 जुलाई 2021 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चौंकाने वाला सामने आया है. एक शख्स ने दुबई से अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दी. उसको शक था कि पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं है. उसने दुबई से ऑनलाइन सुपारी दी और फिर भारत में पत्नी की हत्या कर दी गई।

खास बात है कि हत्यारा गोरखपुर का रहने वाला है और उसने हत्या कर्नाटक में की. बीते दिनों कर्नाटक पुलिस ने गोरखपुर से स्वामीनाथ को गिरफ्तार किया. उसने कर्नाटक में एक महिला की हत्या की है. उससे पहले कर्नाटक पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी ली तो पता चला कि स्वामीनाथ का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है. ब्लाइंड मर्डर के इस केस को कर्नाटक पुलिस ने सुलझा लिया है।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि स्वामीनाथ दुबई में पेंट पॉलिश का काम करता था, जहां उसकी दोस्ती उस व्यक्ति से हो गई, जिसने यह सुपारी स्वामीनाथ को दी थी. दुबई में बैठे शख्स ने ऑनलाइन अपनी पत्नी की सुपारी दी और स्वामीनाथ के अकाउंट में 5 लाख रुपये भी भेज दिए।

एसएसपी के मुताबिक, स्वामीनाथ अपने मुंबई के एक मित्र के साथ कर्नाटक पहुंचा और पार्सल वाला बनकर महिला के घर के अंदर पहुंचा, जहां उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर पर मौजूद सारे जेवरात को भी उतार लिया, उसके बाद उसने दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया. कर्नाटक पुलिस ने इस हत्या की छानबीन शुरू की तब उसके पति का अकाउंट डिटेल्स निकाला तो यह पूरा मामला खुलकर सामने आया. फिलहाल हत्या करने वाले स्वामीनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब दुबई में बैठे शख्स पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. उसे भी जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/