छत्तीसगढ़ - 10वी और 12वी बोर्ड के नतीजों की तारीख का ऐलान , इस दिन जारी होगा रिजल्ट / कोरबा से पूरी जा रही डॉल्फिन बस हादसे का शिकार , ड्राइवर की मौके पर ही मौत , कई यात्री घायल / छत्तीसगढ़ - सटोरियों को छोड़ने के लिए 03 लाख की रिश्वत मांगना प्रधान आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड / स्कूली बच्चों को नहीं मिलेगी गर्मी छुट्टी?? , इतने समय तक खुले रहेंगे सभी स्कूल / अच्छे नंबर से पास कराने का झांसा देकर ट्यूशन टीचर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , शिक्षक गिरफ्तार / बड़ी खबर - यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से गिरी , 05 यात्रियों की मौत और 38 घायल , रेस्क्यू जारी / जांजगीर चाम्पा - सरकारी देशी शराब दुकान का सेल्समैन शरद कुमार कंवर और राजकुमार गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - साली की शादी के बाद परेशान रहने लगा जीजा , हताश होकर उठाया यह आत्मघाती कदम / यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज , पुलिस कर रही है मामले की जाँच / 
बोरे में बंद युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , मृतक की नही हो सकी है पहचान , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

बोरे में बंद युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , मृतक की नही हो सकी है पहचान , पुलिस जाँच में जुटी

13.76

उत्तर प्रदेश
देवरिया 29 जुलाई 2021 - देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव के किनारे झाड़ियों में बोरे में रखा हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक के शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस युवक की हत्या कर शव फेंकने की बात मान कर मामले की जांच कर रही है। 

बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव के लोग सड़क पर सुबह टहलने के लिए निकले थे। लोगों ने सड़क किनारे बंधा हुआ एक बोरा देखा, लोगो को लगा कि किसी राहगीर का सामान सड़क से गिरकर झाड़ियों में चला गया। ग्रामीण पास पहुंचकर बोरे को खोलकर देखें तो उसमें युवक का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना लोगों ने ग्राम प्रधान और बरियारपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार को दी । सूचना मिलते ही थानेदार मय फोर्स  मौके पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से शव के बारे में पूछताछ किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन अज्ञात (30) वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात युवक जींस पैंट और चेकदार शर्ट पहने हुए था। युवक के सिर से काफी खून निकला हुआ था। जिससे पुलिस युवक की हत्या कर शव फेंकने की बात मानकर जांच में जुट गई है। 

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/