सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
छत्तीसगढ़ के महिला ज्वॉइंट कलेक्टर ने किसानों के साथ मिल कर खेत मे लगाया रोपा , ज्वॉइंट कलेक्टर के इस कार्य की जम कर हो रही है तारीफ

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के महिला ज्वॉइंट कलेक्टर ने किसानों के साथ मिल कर खेत मे लगाया रोपा , ज्वॉइंट कलेक्टर के इस कार्य की जम कर हो रही है तारीफ

48.62

मुंगेली
मुंगेली 24 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ज्वॉइंट कलेक्टर और पथरिया में एसडीएम के पद पर पदस्थ प्रिया गोयल की खेत में काम करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में एसडीएम मैडम खेत में कृषि का कार्य कर रही महिलाओं के साथ रोपा लगाते नजर आ रही हैं. एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ महिला अधिकारी को साथ में रोपा लगाते देख महिला किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि ज्वॉइंट कलेक्टर रैंक की अफसर उनके साथ कृषि कार्य कर रही है, वो भी सामान्य किसानों की तरह खेतों का काम कर रही हैं।

दरअसल जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत पथरिया विकासखंड के ग्राम सल्फा में कृषक गया निषाद के खेत पर रोपाई कार्य किया जा रहा है. इसी दौरान खरीफ फसल के स्थिति की जानकारी लेने के लिए खेत में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पथरिया प्रिया गोयल पहुंची।

इस दौरान उन्होंने किसानों को जैविक खेती की महत्ता पर जोर देते हुए स्वयं कृषक के खेत में उतर कर किसानों के साथ रोपा लगाने का कार्य किया. किसानों से खेती के बारे में आवश्यक चर्चा भी की. इसके अलावा ज्वॉइंट कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत उत्पादित वर्मी खाद का फसल में उपयोग और उसके लाभ के बारे में कृषकों को बताई. क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विनोद साहू ने उपस्थित रहकर किसानों के खेती के कार्य के बारे में अवगत कराया. वही कृषि के प्रति जानकारी देने एसडीएम के द्वारा अपनाये गए अनूठे प्रयास की चर्चा हर तरफ हो रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/