छत्तीसगढ़ - फाईव स्टार हॉटल के रूम में IPL सट्टा खिला रहे थे सटोरिये , मेन खाईवाल सहित 07 गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत , युवक को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा / आज देर शाम से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / पूर्व विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप , कहा भूपेश की प्रताड़ना के वजह से ही,, / मोदी से पहले योगी आएंगे छत्तीसगढ़ , इन तीन लोकसभा में करेंगे विशाल आमसभा / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / 
छत्तीसगढ़ में अब स्कूल भी होंगे ऑनलॉक लेकिन कब यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में अब स्कूल भी होंगे ऑनलॉक लेकिन कब यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

65.57

रायपुर
रायपुर 19 जुलाई 2021 -  प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होते ही लगभग सभी जिलों को अ‍ॅनलाक कर दिया गया है। अब स्कूल-कॉलेजों को खोलने को लेकर असमंजस बरकरार है। 

20 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर कोई फैसला हो सकता है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कह दिया है, चालू शिक्षा सत्र में भी असाइनमेंट के आधार पर शिक्षा और मूल्यांकन की व्यवस्था लागू रहेगी। अफसरों का कहना है कि कोरोना के चलते शिक्षा सत्र 2021-22 में स्कूलों का संचालन शुरू होने में अनिश्चितता बनी हुई है।

सी जी बोर्ड के सचिव प्रोफेसर वी के गोयल ने बताया कि पिछली बार की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों को 06 असाइनमेंट दिए जाएंगे। पहला असाइनमेंट अगस्त महीने में जारी होगा। आखिरी असाइनमेंट जनवरी में मिलेगा। इस संबंध में प्राचार्यों को भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस निर्देश के मुताबिक 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम भी पिछले वर्ष की तरह कम ही रहेगा। मंडल ने पिछले वर्ष पाठ्यक्रम में 30 से 40% की कटौती की थी।

पिछले साल सितंबर से फरवरी तक मिले थे असाइनमेंट

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले वर्ष असाइनमेंट आधारित शिक्षण व्यवस्था का फैसला देर से लिया था। ऐसे में पहला असाइनमेंट सितम्बर में दिया जा सका। उसके बाद हर महीने एक असाइनमेंट दिया जाता रहा। पिछले सत्र का आखिरी असाइनमेंट फरवरी 2021 में दिया गया था। सभी विषयों के लिए हर माह असाइनमेंट जारी किया जाता है। एक विषय के सेट में 5 प्रश्न होते हैं। शब्द सीमा में उत्तर लिखने होते हैं। प्रश्नों को ऐसे बनाया जाता है कि विद्यार्थी ने पाठ पढ़कर क्या सीखा है, इसका भी मूल्यांकन हो जाए।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/