सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , नायब तहसीलदार सहित 03 की मौके पर ही मौत , 01 की हालत गंभीर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , नायब तहसीलदार सहित 03 की मौके पर ही मौत , 01 की हालत गंभीर

37.74

कबीरधाम
कवर्धा 17 जुलाई 2021 - एक दर्दनाक सड़क हादसे में नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब नायब तहसीलदार की बोलेरो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नायब तहसीलदार सतीश की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

जानकारी के मुताबिक बोड़ला तहसील में पदस्थ सतीश कुमार नाम के नायब तहसीलदार अपने तीन अन्य साथियों के साथ धवाईपानी गये हुए थे, सुबह करीब साढ़े सात बजे वो सभी अपने बोलेरो पर सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे में पगवाही गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में नायब तहसीलदार और उनके दो अन्य साथियों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

हादसा इतना भीषणा था कि ट्रक में ही बोलेरो में नायब तहसीलदार और दो अन्य लोगों का शव फंसा रह गया। करीब डेढ़ घंटे बाद शव को कटर से काटकर शव को बाहर निकाला गया। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। घायल चंदन आबकारी विभाग में गार्ड के तौर पर पदस्थ है।

घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटना के बाद घायल एक शख्स को बोडला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि घटना के वक्त नायब तहसीलदार कहां गये थे, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नही मिल पायी है।

सोर्स - NPG
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/