छत्तीसगढ़ - साले की शादी में पत्नी को गैरमर्द के साथ देखकर पति ने खोया आपा , कर दिया यह कांड / सक्ती - PM मोदी की सभा मे पत्रकार हुए अव्यवस्था के शिकार , भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ बहस का VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO के शौख ने शिक्षक का कैरियर किया तबाह , पहले हुआ गिरफ्तार और अब गई नौकरी / बिना हेलमेट पकड़े जाने के बाद स्कूटी सवार शिक्षिका ने किया कुछ ऐसा की TI को जोड़ना पड़ा हाथ / शादी से दो दिन पहले दूल्हा ने किया बड़ा कांड , दुल्हन रो-रो कर परेशान , परिजन पँहुचे थाने / छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शिव वर्मा ने की खुदकुशी , मौके से सुसाईड नोट बरामद / सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / 
बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप

37.91

रायपुर
रायपुर 09 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कल देर रात एसीबी ने रायपुर के कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। छापे के दौरान जीपी के घर से कुछ चिट्ठियां मिली थीं, जिसमें सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप है। फिलहाल, जीपी सिंह गायब हैं। दरअसल, एक जुलाई को जीपी सिंह के रायपुर स्थित घर और उनके 15 ठिकानों पर एसीबी ने छापे मारे थे। उस दौरान जीपी सिंह के घर से कई चिट्ठियां और पेनड्राइव बरामद किए गए थे, जिसमें सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने के सबूत एसीबी को मिले थे। इसके बाद जीपी सिंह के खिलाफ गुरुवार रात 12 बजे रायपुर के कोतवाली थाने में राजद्रोह और समाज में वैमनस्य फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

राज्य सरकार ने किया निलंबित

पिछले दिनों एसीबी ईओडब्ल्यू ने जीपी सिंह और उनके करीबियों के यहां छापे की कार्रवाई की थी, जिसमें 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ था। इसके साथ ही आपत्तिजनक डोजियर और टूलकिट दस्तावेज समेत पेन ड्राइव जब्त की गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार के गृह विभाग ने जीपी सिंह को निलंबित कर दिया था। पिछले एक हफ्ते से एसीबी और रायपुर पुलिस की टीम इन दस्तावेजो की जांच में जुटी हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने देर रात 154-A और 124-A की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

राजद्रोह का यह पहला मामला

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय सेवा यानी आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के किसी अधिकारी के खिलाफ राजद्रोह का यह पहला मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले भारतीय सेवा के किसी अधिकारी पर यह केस दर्ज नहीं किया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/