पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - रायपुर स्टेसन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 में लगी भीषण आग , यात्रियों में मची अफरातफरी / IPL सट्टे की लत ने उजाड़ दिया परिवार , पति हारा डेढ़ करोड़ तो पत्नी ने की खुदकुशी / IPL सट्टा खिलाते पालिका अध्यक्ष का भतीजा गिरफ्तार , मोबाईल और लेपटॉप सहित लाखो की सट्टा पट्टी जप्त / पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें , EOW में FIR के बाद अब निर्वाचन आयोग से हुई शिकायत / जांजगीर चाम्पा - छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट , इलाके मे मची सनसनी / कमरे में दूल्हा करते रह गया दुल्हन का इंतजार और दुल्हन कर गई बड़ा कांड , मामला जानकर पुलिस के भी उड़े होश / 
छत्तीसगढ़ में बड़ा सायबर क्राईम , 20 रुपये का रिचार्च कराने पर 52 लाख रुपये बैंक एकाउंट से गायब , पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में बड़ा सायबर क्राईम , 20 रुपये का रिचार्च कराने पर 52 लाख रुपये बैंक एकाउंट से गायब , पढ़े पूरी खबर

92.89

बिलासपुर
बिलासपुर 06 जुलाई 2021 - सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर निवासी इंडियन आइल के सेवानिवृत्त अधिकारी से 52 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अधिकारी से अलग-अलग बैंक खातों से 10-10 स्र्पये का रिचार्ज कराने के बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से रकम पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी नरेंद्र कुमार स्वर्णकार इंडियन आइल कारर्पोरेशन के रिटायर्ड अधिकारी हैं।

एक जुलाई को उनके मोबाइल पर अपरिचित नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को जियो कंपनी का नोडल अधिकारी बताया। उसने केवाईसी और नोटिफिकेशन में रोक लगाने की बात कही। अधिकारी के हां कहने पर उसने सिम चलाने के लिए 10 स्र्पये का रिचार्ज कराने कहा। इसके बाद अधिकारी को दूसरे बैंक खाते से दूसरी बार 10 स्र्पये का रिचार्ज कराने कहा।

इस पर अधिकारी ने आनलाइन रिचार्ज किया। इस बीच साइबर ठग ने उनके मोबाइल को हैक कर लिया। साइबर ठग ने उनके बैंक खातों से एक जुलाई से चार जुलाई के बीच 52 लाख स्र्पये ट्रांसफर कर लिए। सभी ट्रांजेक्शन का मैसेज उनके मोबाइल पर पांच जुलाई को आया। मैसेज मिलते ही उन्होंने सरकंडा थाने में इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

राजकिशोर नगर निवासी नरेंद्र कुमार स्वर्णकार 2013 में इंडियन आइल कार्पोरेशन से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपनी जमा पूंजी दो अलग-अलग बैंक में जमा रखे थे। साइबर ठगों ने उनकी जीवनभर की पूंजी को 20 स्र्पये का रिचार्ज कराने के बाद ठग लिया। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी रकम वापस कराने की मांग की है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/