छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
जब पति ने पत्नी को किया बेघर तब मसीहा बन कर सामने आया एक युवक लेकिन वह भी निकला पति से ज्यादा बदतर

   cgwebnews.in   

जब पति ने पत्नी को किया बेघर तब मसीहा बन कर सामने आया एक युवक लेकिन वह भी निकला पति से ज्यादा बदतर

57.62

झारखंड
धनबाद 04 जुलाई 2021 - झारखंड के धनबाद पति ने अपनी पत्नी को घर से बेघर किया तो दोस्त बनकर पहुंचा एक युवक महिला का सहारा बन गया. महिला उसके साथ लिव इन में रहने लगी, लेकिन उसे क्या पता था कि सहारा देने वाला युवक भी शोषण कर उसे बेसहारा बना देगा।

एक ऐसा ही एक मामला महिला थाना धनबाद में दर्ज हुआ है. धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र के भुदा की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि लगातार आठ साल तक लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद अब उसका पुरुष दोस्त उसे पहचानने से इंकार कर रहा है. महिला अपनी दो ​बेटियों के साथ थाने में गुहार लगाने पहुंची है. उसने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

शनिवार को महिला थाना पहुंची विवाहिता ने बताया कि लगातार 8 वर्षों तक जबरन दबाव बनाकर आरोपी युवक राहुल कुमार ने उसके साथ यौन संबंध बनाए. शादी की बात करने पर आरोपी युवक राहुल कुमार ने उसे जबरन जहर खिलाकर जान मारने का प्रयास किया है. वहीं उसे घर से धक्के मार कर निकाल दिया. पीड़िता का कहना है कि धनबाद पॉलिटेक्निक में कुछ वर्षों पहले पढ़ाई करने आए राहुल कुमार से उसकी जान पहचान हुई थी. जो वर्तमान में बिहार के सासाराम में गोपाल नारायण यूनिवर्सिटी में परीक्षा विभाग में कार्यरत है।

युवती को उसके पहले पति द्वारा घर से निकाल देने के पश्चात आरोपी राहुल कुमार उसे अपने साथ रखने लगा. विरोध करने पर उसके बच्चे को जान मारने की धमकी भी दी गई. जिसके बाद आरोपी युवक के साथ वह वर्ष 2013 से लिव-इन में रहने लगी. वर्ष 2021 में शादी की बात कहने पर आरोपी युवक राहुल कुमार ने उसे जबरन जहर खिला दिया, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सासाराम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से स्वस्थ होकर लौटने के बाद वह महिला थाना में शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/