छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से गिरी , एक युवक की मौके पर ही मौत / कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा , इस सीट से लड़ सकते है चुनाव / वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने BJP प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान , कही ऐसी बात की,, / छत्तीसगढ़ - कोर्ट ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को किया दोषमुक्त , 15 दिन थे जेल में , जाने क्या था मामला / पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रमक हुए सुरेंद्र दाऊ , गंभीर आरोप लगाते हुए दे दी सीधी चुनौती / जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / 
जांजगीर चांपा जिले में कोविड कार्य में लापरवाही , इन 19 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

   cgwebnews.in   

जांजगीर चांपा जिले में कोविड कार्य में लापरवाही , इन 19 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

20.99

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 29 जून 2021 - जांजगीर चांपा जिले में कोविड टीकाकरण नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर के एस पैकरा ने वैक्सीनेशन ड्यूटी से नदारद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघरा के 19 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी शिक्षकों की 18 प्लस हितग्राहियों को टीकाकरण कराने घर घर जाकर उन्हें प्रेरित करने की ड्यूटी लगाई गई है।
आज के एस पैकरा द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर सिंघरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी शिक्षक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए,डिप्टी कलेक्टर के एस पैकरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी 19 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य आपके सौंपे गए कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता का द्योतक है अतः क्यों न आपके विरूद्ध सिविल सेवा वर्गीकरण एवं आचरण के तहत कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस का जवाब दो दिन के भीतर उनके अथवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी‌ जनपद पंचायत मालखरौदा के समक्ष देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सभी शिक्षकों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ड्यूटी से अनुपस्थित विकास खंड मालखरौदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जिन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें प्राचार्य एस आर नेताम, शिक्षक सुशील कुमार नेताम,प्रमेश कुमार जांगड़े, चंद्रिका प्रसाद, सुन्दर लाल सोनवानी,बिनी राम जाटवर,रामप्यारे अजगल्ले, भूषण लाल डहरिया,ईश्वरी बंजारे,मंगलू राम नेताम,सोनी चंद्रा, मंशाराम, नरेंद्र कुर्रे,अजय भारती, प्रमोद देवांगन, बिनी माधव, मनमोहन, दीपक कुमार पटेल और ध्रुवा प्रसाद पटेल शामिल हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/