छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / 
आश्चर्यनाजक मामला , 10 महीने में 43 बार कोरोना संक्रमित होने के बाद भी 72 साल के इस ब्यक्ति का कोरोना कुछ नही बिगाड़ सका

   cgwebnews.in   

आश्चर्यनाजक मामला , 10 महीने में 43 बार कोरोना संक्रमित होने के बाद भी 72 साल के इस ब्यक्ति का कोरोना कुछ नही बिगाड़ सका

27.59

देश विदेश
ब्रिटेन 26 जून 2021 - ब्रिटेन में कोरोना का एक अनोखा केस सामने आया है। डेव स्मिथ नाम का ये शख्स दो-चार हफ्ते नहीं, 10 महीनों तक कोरोना से संक्रमित रहा। इस दौरान उसके कोरोना संक्रमण के 43 टेस्ट पॉजिटिव आये। 

72 साल के इस व्यक्ति को संक्रमण का दर्ज सबसे लंबा मामला माना जा रहा है। एक वक्त तो डेव ने अपने बचने की उम्मीद भी छोड़ दी, लेकिन डॉक्टरों और परिवार के लोगों ने उसकी हिम्मत बढ़ाई और आज वो पूरी तरह स्वस्थ है।

आम तौर पर डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना के संक्रमण को ठीक होने में 14 दिन का समय लग सकता है। लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के एक मामले को ठीक होने में 10 महीने लग गए। ब्रिस्टल के एक रिटायर्ड ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर डेव स्मिथ 43 बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए और सात बार अस्पताल में भर्ती हुए। आखिरकार उनकी हिम्मत जवाब दे गई और अपने परिवार को बुलाकर सबको अलविदा भी कह दिया। लेकिन डॉक्टरों ने हार नहीं मानी।

डॉक्टरों के मुताबिक डेव स्मिथ के पूरे शरीर में एक्टिव वायरस फैल चुका था। उनका एनर्जी लेवल बहुत कम हो गया था और वो एक रात 5 घंटों तक खांसते रहे। उन्होने अपनी पत्नी से भी कह दिया कि अब मुझे जाने दो। उनके परिवार वालों को कई बार ऐसा लगा कि वो अब जीवित नहीं रह पाएंगे। इस बीच डॉक्टरों ने एंटी-वायरल दवाओं के मिश्रण से उनका इलाज किया और इसके लिए अमेरिकी कंपनी से दवा मंगाई गई। आखिरकार दो हफ्ते के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब डेव पूरी तरह स्वस्थ हैं।

वैसे, पिछले शुक्रवार को कोरोना वायरस से सबसे लंबे समय तक जूझनेवाले ब्रिटेन के ही एक शख्स ने हार मान ली। जेसन केल्क 14 महीनों तक कोरोना वायरस से जूझते रहे। आखिरकार बीते शुक्रवार को 49 साल के जेसन केल्क का निधन हो गया। इस मामले में डेव स्मिथ की किस्मत अच्छी रही और अब वो सबसे लंबे समय तक कोरोना से जूझनेवाले और उससे जीतने वाले शख्स बन गये हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/