जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / 
छत्तीसगढ़ में राईस मिलो पर बड़ी कार्यवाही , कलेक्टर ने इन राईस मिलो को दो साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में राईस मिलो पर बड़ी कार्यवाही , कलेक्टर ने इन राईस मिलो को दो साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

98.84

कोरिया
कोरिया 25 जून 2021 - कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन पर कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर अंतर्गत चितमारपारा, पटना स्थित मेसर्स मंगल राईस मिल और मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत तहसील केल्हारी स्थित मेसर्स कोरिया मिनी राईस मिल को 02 वर्षो के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है। 

जिला खाद्य अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में समस्त राईस मिलों को कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराकर मिलिंग का कार्य किया जाना अनिवार्य है जिसके तहत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान का नागरिक आपूर्ति निगम के अलावा भारतीय खाद्य निगम द्वारा भी अरवा चावल उर्पाजन किये जाने के संबंध में शासन द्वारा आदेशित किया गया हैै।

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान के भारतीय खाद्य निगम अरवा कस्टम मिलिंग हेतु अब तक मेसर्स मंगल राईस मिल पटना एवं मेसर्स कोरिया राईस मिल केल्हारी के द्वारा निर्देश उपरांत भी कस्टम मिलिंग का कार्य प्रारंभ नही करने के कारण कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था जिसका मिल संचालक द्वारा निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नही किया गया। नोटिस प्राप्ति उपरांत भी मिल संचालक द्वारा कस्टम मिलिंग का कार्य न तो प्रारंभ किया गया और न ही नोटिस के जवाब में प्रतिउत्तर प्रस्तुत किया गया। जो मिलर्स द्वारा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के अंतर्गत दिये गये निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन है। इस उल्लंघन के फलस्वरूप राईस मिलों को 02 वर्ष की कालावधि के लिये काली सूची मे दर्ज किया गया है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/